DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खबर का असर – हटाया गया खंभा, सड़क बनाते समय की गई थी लापरवाही

संजय साहू(अंडा)/ बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिरसिदा मार्ग पर हाल ही में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए नई सड़क में पोल शिफ्टिंग का काम नहीं हुआ था। नजारा ऐसा था कि सड़क के बीचो-बीच पोल लगा हुआ था। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था।

इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसे फिर संबंधित विभाग ने गंभीरता से लिया। कलेक्टर के निर्देश के बाद अब संबंधित ठेकेदारों के कर्मचारियों को भेजकर उक्त पोल सडक से हटवाया गया। अब पोल को वहां से हटाकर बगल में लगाया गया। अब रास्ता बंद नहीं होगा। वही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। ताकि इस तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा ना आए।

ज्ञात हो कि यह अपने आप में एक अलग ही मामला था। विभाग ने सड़क बना दी थी लेकिन सड़क से पोल हटाना भूल गए थे। जबकि सड़क बनाने से पहले ही इसे हटाना रहता है। बकायदा ठेकेदार ने भी बिना पोल हटे डामर बिछा दिया था। जिसे ग्रामीणों ने इस मामले को उजागर किया। dailybalodnews ने इसे प्रमुखता से स्थान दिया और आज शासन प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान दिए जाने के बाद पोल यानी बिजली खंभा को हटा दिया गया है ।अब लोगों को राहत मिली है।

You cannot copy content of this page