DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दलदल भरी डगर पे,यह गांव है तुम्हारा, बच्चों दिखाओ चल के,,,,

मोखा का मामला- बच्चों के इस डगर में है अड़चने, युवाओं ने प्रशासन से लगाई सीसी रोड के लिए गुहार, काम चलाने रास्ते से दलदल किए साफ

मोखा के युवाओं ने की पहल, एकजुटता की मिसाल पेश

बालोद। शासन प्रशासन से सीसी रोड की मांग करते थक चुके हैं। पर आज तक स्वीकृति नहीं मिली है। जन चौपाल में भी यह मुद्दा उठा चुके हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में गुंडरदेही ब्लॉक के मोखा ( रजोली) के युवाओं ने स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए स्कूल जाने के मार्ग से दलदल हटाने का काम किया। यहां के युवाओं ने एकजुटता का परिचय दिया और सबने मिलकर दलदल साफ किया। ताकि कम से कम इस बरसात में रास्ता चलने लायक तो हो। परेशानी इतनी है कि दलदल से गुजरने से बचने के लिए यहां गलियों में ईट बिछाकर रास्ता बनाया गया है। टूटे-फूटे ईंटों पर पैर रखकर बच्चे और ग्रामीण आना-जाना करते हैं। कई बार ईट टूट जाए तो वहीं पर कीचड़ में गिरना पड़ता है। पर ऐसी मुसीबत के बीच भी नई पहल नया सोच से रविवार को ग्राम मोखा में युवाओं ने एकजुट होकर ग्राम की साफ सफाई और ग्राम व्यवस्था के अंतर्गत कच्ची नाली निर्माण और सीसी रोड में कीचड़ की साफ सफाई किया । यह कार्य लोगों को स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हुआ। गांव की साफ सफाई कीचड़ भरे नाली एवं आसपास की साफ सफाई किए। जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की। इस दिशा मे ग्रामीणों के कई प्रयास के बावजूद पंचायत और ग्राम सभा में अवगत कराने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। युवाओं ने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की कि ग्राम सभा होती है तो पंच भी नदारद रहते हैं।समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि भी निष्क्रियता दिखाते हैं।युवकों और ग्रामीणों ने मिलकर कच्ची नाली और सीसी रोड से मिट्टी एवं फैले हुए कीचड़ की सफाई की। सीसी रोड तक इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि बरसात में सड़क पर पूरा मिट्टी आने से फिसलन की स्थिति निर्मित होती है। ज्यादातर् स्कूली बच्चे जो पढ़ने जाते है वे कीचड़ मेंगिर जाते है, ग्राम पंचायत को इस संबंध मे आवेदन, गुहार लगाने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा विकास की दिशा में उचित प्रयास नहीं होने से ग्रामीण सुविधाओं के लिए तरस रहें हैं। युवाओं ने बताया 23 जुलाई को जन चौपाल ग्राम में आयोजित किया गया था। जिसमें नोडल अधिकारी को भी पत्र लिखा गया है। 24 जुलाई रविवार को ग्राम के नव युवक ने मिलकर गांव में अभियान चलाया। जो अन्य लोगों के लिये सीख देती है। इस अभियान में लक्ष्मीनारायण,शिवसागर, गौकरण, दयाराम, टिकेश दावना, हरीश सार्वा, देवव्रत दावना,जयप्रकाश, धीरज, रुस्तम, तुषार, योगेंद्र साहू, लव कुमार, योगेंद्र कुमार, मनोज, कोमल कुमार, उमाकांत, जागेश्वर, मिलेंद्र, जितेंद्र, टेमन लाल, ओमेंद्र कुमार, लक्की,धनेश्वर ने योगदान दिया।

You cannot copy content of this page