DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चौरेल में 6 फीट गहरे नाली में फंस गई थी बछिया, पशु चिकित्सक व ग्रामीणों ने 2 घंटे में रेस्क्यू कर निकाला

बालोद। यह तस्वीर ग्राम चौरेल की है। जहां पर पुराने नाली जो कि करीब 6 फीट गहरी है,में एक बछिया फंस गई थी। जिसे निकालना बहुत मुश्किल था। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास किया। लेकिन निकाल नहीं पाए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग से
बहुद्देशीय ग्रामीण कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता घनश्याम यदु मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद व जेसीबी से नाली तोड़कर रेस्क्यू कर बछिया को निकाला। इस काम में लगभग 2 घंटे लगे। बछिया गांव के रामहु महिलवार की बताई जा रही है। बछिया यहां कैसे फसी, किसी को मालूम नहीं। वह कब से फंसी थी इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई। शाम को अचानक लोगों की नजर इस 6 फीट गहरे नाले में फंसे बछिया पर पड़ी, तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।

You cannot copy content of this page