DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वप्रेरित होकर कोसा के ग्रामीणों ने बढ़ाया पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम, रोपे गए पौधे, सुरक्षा का संकल्प

गुंडरदेही । ब्लॉक के ग्राम कोसा के ग्रामीणों स्वप्रेरित होकर पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाया और इस दौरान शनिवार को गांव के विभिन्न जगहों पर पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। गांव में 5 कदम और 4 जामुन का पौधा बस्ती तालाब और बड़े तालाब में रोपण किया गया। इस पुनीत कार्य में हरिदास डाहरे, छन्नू लाल बंजारे, योगेश बंजारे, लुकेश बंजारे, मोनू डाहरे और शिक्षक गोकुल यादव की सहभागिता रही।

You cannot copy content of this page