DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहर से कलेक्ट्रेट तक अब महिलाएं चलाएगी ई- रिक्शा,10 रुपया किराया, पहले सवारी बने कलेक्टर, एसपी, सीईओ

बालोद। अब बालोद शहर से लेकर सिवनी आदमाबाद क्षेत्र में संचालित कलेक्ट्रेट तक ई-रिक्शा चलेगी। इस ई-रिक्शा को चलाने का जिम्मा भी महिलाओं को दिया गया है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और पहल की है और महिलाओं को ई रिक्शा भेंट कर चाबी सौंप कर उन्हें इस नए काम की बधाई दी गई। कुछ दूर तक स्वयं कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने ई-रिक्शा में सफर भी किया और इसका आनंद लिया. वहीं इस ई-रिक्शा का किराया बालोद शहर से कलेक्ट्रेट तक मात्र ₹10 होगा। कहा गया है कि दिव्यांग, बुजुर्गों या अत्यंत गरीबों के लिए किराए में छूट दी जाएगी। कुछ को निशुल्क भी सफर कराया जाएगा। कलेक्ट्रेट क्षेत्र में लोगों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस रूट पर नियमित वाहन नहीं चल पाते। पूर्व में डीएमएफ से कुछ बसों को चलाया जा रहा था। लेकिन उनका संचालन भी बंद हो गया। अब ई रिक्शा संचालित किया जा रहा है ताकि महिलाओं को रोजगार का जरिया मिले। तो साथ ही लोगों को आने जाने का साधन मिले। बरसात में खासतौर से कलेक्ट्रेट पहुंचने में बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों को सिवनी , घोटिया चौक या फिर गंजपारा क्षेत्र से होकर जाना पड़ता है। अगर स्वयं का वाहन ना हो तो लोगों को वहां तक पहुंचने में पैदल ही चलना पड़ता है। इससे उन्हें काफी असुविधा होती है तो वही दफ्तर में जरूरी काम से पहुंचने वालों को देरी का भी सामना करना पड़ता है। अब वे कुछ मिनटों में पहुंच जाएंगे।
बालोद शहर से कलेक्टोरेट तक आवागमन की सुविधा प्रदान करने कलेक्टर ने दो हितग्राहियो को ई-रिक्शा दिया है। स्वयं कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ जिला पंचायत पहले सवारी बने और अधिकारियो ने ई-रिक्शा की ड्राईविंग भी की।

कलेक्टर डांॅ. गौरव कुमार सिंह के विशेष पहल पर अपने कामकाज के सिलसिले में कलेक्टोरेट आनेजाने वाले आम लोगो को आवागमन की सुविधा प्रदान करने मंगलवार से ई-रिक्शा प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर डगौरव कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में ई-रिक्शा चालक सोमलता साहू एवं सत्यवती पौषार्य को ई-रिक्शा देकर बालोद शहर से कलेक्टोरेट तक आवागमन करने हेतु महत्वपूर्ण सौगात दी है। कलेक्टर डांॅ. सिंह ने श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार मण्डल में पंजीकृत बालोद तहसील के 02 महिलाओ को ई-रिक्शा योजना से लाभान्वित करते हुए आम लोगो के लिए बालोद शहर से कलेक्टोरेट तक सस्ता एवं सुगम यातायात की सुविधा प्रारंभ की है। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं ड्राइविंग कर यात्रियो की सुविधा के लिए प्रदान की जा रही इस ई-रिक्शा का अवलोकन भी किया। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं सीईओ जिला पंचायत ने सोमलता साहू के ई-रिक्शा में बैठकर कुछ दूरी तक सफर करते हुए इस ई-रिक्शा के पहले सवारी बने। इस दौरान अधिकारियो ने ई-रिक्शा चालक सोमलता साहू को अपना किराया भी दिया। कलेक्टर डाॅ़. गौरव कुमार सिंह ने ई-रिक्शा चालक सोमलता साहू एवं सत्यवती पौषार्य को ई-रिक्शा सौपतें हूए यात्रियो को बालोद शहर से कलेक्टोरेट तक 10 रूपये किराया लेने तथा दिव्यांग ,गरीब आदि जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यकता पड़ने पर 10 रूपये से कम दर पर या निशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियो को कलेक्टोरेट परिसर के पार्किंग स्थल में ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है।

You cannot copy content of this page