DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रात में नहीं रुक रही बालोद जिले में मवेशियों की तस्करी, अब इस गांव में आया मामला सामने?

रात में खुला घूम रहे मवेशियों को क़त्ल खाना ले जाने की हो रही थी तैयारी, घीना के ग्रामीणों ने की घेराबंदी तो वाहन चालक सहित साथी फरार, सुरेगाव थाने में दर्ज हुआ पशु क्रूरता अधिनियम का मामला,,,,,,

बालोद। सुरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घीना में पशु तस्करी का मामला सामने आया है। जिसमें अज्ञात वाहन चालक व उनके दो से तीन साथियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले का खुलासा गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुआ। ग्रामीणों के आने पर आरोपी मवेशियों को गाड़ी सहित छोड़कर भाग गए। जो उन्हें कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे। रात में सुरेगांव पुलिस भी गांव पहुंची। लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया। प्रार्थी गंभीर साहू निवासी ग्राम घीना ने बताया घीना लक्ष्मी मंच के पास मेरा मकान है। मेरे गांव के नमेश्वर यादव और लल्लू यादव दोनो ग्राम घीना के किसानो का मवेशियो को चराने का काम करते है। 7 जुलाई को रात्रि में गांव के कुछ किसानो द्वारा अपने अपने मवेशियो को खुला छोड दिये थे तथा कुछ मवेशी लावारिश है, जो बाहर गांव से आकर रूके हुए थे, करीब 25 – 30 मवेशियो को फसल नुकसान होने से रोकथाम करने हेतु गांव के लक्ष्मी मंच के आसपास बांधकर रखे थे। रात्रि करीब 12 बजे के आसपास मैं दिशा मैदान करने अपने घर के सामने निकला तो देखा कि एक मेटाडोर में तीन चार लोग लक्ष्मी मंच के आसपास बंधे मवेशियो को मेटाडोर में जबरदस्ती भर रहे थे। तब मैं मेटाडोर के पास जाकर देखा तो मेटाडोर क्रमांक सीजी 07 बीएल 7606 में 06 मवेशियो को भर चुके थे। मुझे वहां आते देखकर मेटाडोर के
चालक एवं उसके अन्य दो तीन साथी लोग अंधेरा में छिपने लगे। तब मैं गांव के चौक के पास ग्रामवासियो को जगाने के लिए गया। उसी समय थाना सुरेगांव पुलिस वाले ग्राम घीना में गस्त करने आ रहे थे, तब थाना सुरेगांव पुलिसवालो को रोककर घटना के बारे में बताया। उसके बाद थाना सुरेगांव पुलिसवाले गांव के झाडुराम साहू,बिसनाथ साहू और नारायण सिन्हाय तीनो को उनके घर जाकर उठाये। उसके बाद हम सभी लोग लक्ष्मी मंच के पास जाकर घेराबंदी किये तो उपरोक्त वाहन के चालक एवं उसके अन्य दो तीन साथी पुलिस को आते देखकर मौके पर मेटाडोर को छोडकर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए। आसपास तलाश किये लेकिन नही मिले। मेटाडोर क्रमांक सीजी 07 बीएल 7606 का चालक एवं उसके दो तीन साथियो द्वारा अपने मेटाडोर में बिना चारा पानी व्यवस्था किये क्रुरतापूर्वक कुल 06 गाय को कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र ले जाने के लिए भर रहे थे।

You cannot copy content of this page