नशा निषेध दिवस- जन-जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश



गोड़ेला के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर निकाली तख्ती लेकर रैली

बालोद। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला गोड़ेला में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया। जिसमे स्कूली छात्र छात्राओं और शिक्षकों द्वारा गांव में रैली निकालकर ,नशा मुक्ति स्लोगन एवं पोस्टरों के प्रदर्शन के माध्यम से जन सामान्य और बच्चों को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नशा करने से सिर्फ नशा करने वाला ही प्रभावित नही होता अपितु उनका पूरा परिवार ,समाज ,गांव,शहर औऱ पूरा राष्ट्र नशे के कुप्रभाव से प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से बुरी तरह प्रभावित होता है। नशे से शारीरिक ,मानसिक और आर्थिक रूप से व्यक्ति,परिवार और समाज दूषित होता है और आज कल जितने भी अनैतिक व हिंसात्मक कृत्य होते है उसके लिए कहीं न कहीं नशा ही जिम्मेदार है। यह संदेश तख्ती और रैली के माध्यम से बच्चों व शिक्षकों ने ग्रामीणों को दिया।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक आर के हिरवानी ,शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ,देवेंद्र साहू,दोमन ठाकुर ,टेकराम नायक व मोती लाल साहू का सहयोग रहा।

कुमुड़कट्टा में भी बच्चों ने निकाली रैली

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति निषेध दिवस के अवसर पर शास. उ. मा. वि. कुमुड़कट्टा डौण्डी के प्रांगण से प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेण्डरी के छात्र – छात्राओं व शिक्षक / शिक्षिकाओं द्वारा नशा मुक्ति रैली का निकालकर ग्रामीण को जागरूक किया। रैली गांव के विभिन्न गलियो से होते हुए ग्रामीणों को नशा के विभिन्न होने वाले हानियों को नारा, पोस्टर के माध्यम से बताया गया व लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें प्राचार्य टी के भारती प्राधानपाठक बी एल साहू व्याख्याता डी आर साहू बी के यदु, बी एल कोरेसी, के के यादव, एम एल चौहान, बी एल ठाकुर, ए अग्रवार, सी आर बासु, जी आर दुबे, शिक्षिका एस साहू एन योगी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page