DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बुढ़ा देव मंदिर भोथली में चोरी- एक चोर था ऐसा, भगवान के सामने दंडवत किया प्रणाम और गले से निकाल ले गया सोने के 8 लॉकेट

मन्दिर के कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस जुटी जांच में देखिए तस्वीरें

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम भोथली के बूढ़ादेव मंदिर में एक अज्ञात युवक द्वारा 8 सोने के लॉकेट की चोरी कर ली गई है। जिसकी अनुमानित कीमत ₹35000 आंकी गई है। इसके पहले भी इस मंदिर में 7 सोने के लॉकेट की चोरी हो चुकी है। उक्त सोने के लॉकेट बुढा देव मंदिर स्थापित मूर्तियों में श्रृंगार में चढ़ाए गए थे। लेकिन अज्ञात चोर ने उन्हें निशाना बना दिया। पर उक्त पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद हुई है। जिसके जरिए चोर की पहचान भी कर ली गई है। बताया जाता है कि चोर रायपुर इलाके का रहने वाला है। जो कि गांव के ईट भट्ठा में काम करने आया था। घटना 23 जून की सुबह 4:30 बजे की है। सुबह जब पुजारी व मंदिर समिति के लोग मंदिर पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ है। कैमरे का फुटेज देखा गया तो चोरी की घटना पूरी तरह कैद हो गई थी। चोर नीले रंग का कपड़ा पहना है। बकायदा आता है गेट खोलता है और बुढ़ा देव मंदिर परिसर को प्रणाम करता है। ऊपर चढ़कर दंडवत प्रणाम करने के बाद वह बकायदा मूर्तियों में गले में लटके हुए सोने के लॉकेट को निकालता है और वहां से फरार हो जाता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा की रिपोर्ट पर बालोद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 8 सोने का लॉकेट चोरी हुआ है। सरपंच केशव गंधर्व ने कहा कि इसके पहले भी यहां चोरी हो चुकी है। आशंका है कि जिस चोर ने चोरी की है उसी के द्वारा ही पुरानी चोरी को भी अंजाम दिया गया है। पुलिस को फुटेज दी गई है जो आगे की जांच में जुटी है।

ये बड़ी न्यूज़ भी देखें

You cannot copy content of this page