DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवागांव कांड- महिला की लाश की हुई पहचान, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जोड़ रही कड़ी, किसने दिया वारदात को अंजाम?

बालोद। अर्जुंदा थाना क्षेत्र में नवागांव रेहची मार्ग पर एक महिला की लाश सुबह मिली थी। जिसकी पहचान हो गई है। मृतिका पास के गांव कसही कला के देवार समुदाय की बताई जा रही है। जिनका नाम भारती मंडावी है। महिला के चेहरे पर किसी ने बुरी तरीके से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि आखिर किसने इसके साथ यह घिनौनी और जघन्य अपराध किया है । घटना रविवार सुबह 8:00 बजे के बाद की है। जब खेत जाने वाले लोगों की नजर उक्त महिला पर पड़ी। महिला नाइटी पहनी हुई थी और मुंह के बल सड़क पर पड़ी थी। पहले तो लोगों को लगा कि महिला कहीं दूसरे राज्य की तो नहीं है। फिर पुलिस को सूचना देने के बाद टीम पहुंची और जांच शुरू हुई तो स्पष्ट हुआ कि यह यही आस पास की हो सकती है। शव का परीक्षण किया गया तो पता चला कि महिला एक हाथ से दिव्यांग है। आसपास पतासाजी की गई तो मृतिका की पहचान भारती मंडावी निवासी कसही कला के रूप में हुई। हत्या की पूरी आशंका है। बाकी पुष्टि मेडिकल जांच और पीएम रिपोर्ट से हो जाएगी। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही। एसपी जितेंद्र यादव ने DailyBalodNews को बताया कि महिला की पहचान कसही कला के निवासी के रूप में हुई है। आगे की छानबीन की जा रही है। अभी कुछ कह नहीं सकते कि महिला के साथ क्या हुआ है। वहीं शव में पैर कपड़े नुमा रस्सी (दुपट्टा) से बंधा हुआ था।

बुंदेली से जुड़े घटना के तार

सुबह 8:00 बजे के पहले तक यहां कोई लाश नहीं थी। फिर खेत जाने वाले लोगों को 8 बजे के बाद यह लाश दिखा। कुछ लोगों का कहना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और महिला को बीच सड़क पर फेंक कर चला गया । तो वही कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उक्त महिला देवार जाति से संबंधित है और किसी के साथ इसका सुबह बुंदेली में विवाद हुआ था। जहां मारपीट हुई। जिसके बाद उक्त व्यक्ति महिला को लेकर कसही कला आया था फिर कसही कला से वह उसे बाइक में बांध कर बैठा कर ले जा रहा था। घटना में आरोपी कौन है क्यों इस तरह से मारपीट व हत्या की गई है ,यह सब जांच के बिंदु हैं। अर्जुंदा पुलिस, स्पेशल स्क्वाड टीम और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। आसपास के थाने के प्रभारियों को भी इसमें जांच के लिए लगाया गया है।

ये बड़ी खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page