DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिग ब्रेकिंग- अर्जुंदा में पलटी यात्री बस, कंडक्टर की मौके पर मौत, 20 सवारी घायल, पांच राजनांदगांव रेफर,देखिए मौके की तस्वीरें

बालोद। अर्जुंदा में राजनांदगांव से गुंडरदेही रूट पर चलने वाली शर्मा ट्रेवल्स की एक बस पलट गई। घटना शनिवार की शाम 5:15 बजे की बताई जा रही है। मौके पर ही बस कंडक्टर पन्नालाल साहू निवासी मुड़खुसरा उम्र 30 साल की मौत हो गई। तो वहीं अन्य यात्री बस में फंसे हुए थे। जानकारी के अनुसार जब बस पलटी तो कंडक्टर साइड ही पूरी तरह से दब गई। जेसीबी बुलाकर आसपास के मौजूद लोगों ने बस को सीधा किया तब तक कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई थी। बाकी यात्री चीख-पुकार करते रहे। जिन्हें काफी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। संजीवनी 108 की 2 गाड़ियां मौके पर घायलों को लेने के लिए पहुंची। इस दौरान काफी अफरातफरी की स्थिति रही। 108 की दोनों गाड़ियों के ईएमटी उत्तम टण्डन व खिलेश सार्वा, पायलट मधु कुमार व नीलेश शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज जारी है। रेफर घायलों में 3 बच्चे शामिल हैं। घायलों में महिला पुरुष और बच्चों की अधिकता है। सभी बालोद व आसपास जिले के रहने वाले हैं। गंभीर 5 घायलों को अर्जुंदा से राजनांदगांव रेफर किया गया। उनमें शीला बाई, भानमती, सुनील, देवेश शामिल है। बाकी का इलाज अर्जुंदा में चल रहा है। डॉक्टर देवेंद्र बोरकर सहित उनकी टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है। बस कैसे पलटी इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आशंका है कि पट्टा टूटने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

ये बड़ी खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page