DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल- बालोद नगर में खुला सरकारी नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र, नशे से परेशान लोग पहुंचकर करें यहां समस्या का समाधान,,,,

एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का मंत्री व विधायक ने किया शुभारंभ

बालोद। मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया व विधायक संगीता सिन्हा ने नगर पालिका बालोद अंतर्गत पाररास में एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केन्द्र में नशे की बुरी लत को खत्म करने, नशे से छुटकारा दिलाने व उससे दूर रहने के लिए परामर्श प्रदान किया जाता है। इससे अब नशे की बुरी लत से प्रभावित लोगों को नशापान से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी। नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में आने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएॅ निःशुल्क मिलेगी। जिसमें नशपान से दूर रहने हेतु परामर्श के साथ ही रहने की सुविधा, निःशुल्क स्वास्थ्य जॉच, योगाभ्यास, मेडिटेशन, संगीत, व्यायाम, इंडोरगेम सहित अन्य प्रकार की सुविधाएॅ प्रदान की जाएगी। यह नशामुक्ति के क्षेत्र मे एक अच्छा कदम है। कार्यक्रम को संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया और लोगों को नशापान के दुष्प्रभाव से बचने प्रेरित किया।

निःशक्त पुनर्वास केन्द्र का हुआ शुभारंभ, मंत्री अनिला व विधायक संगीता ने
दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं के तहत् राशि का चेक व सहायक उपकरण का किया वितरण

इसी तरह प्रदेश की महिला एंव बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने जिले के ग्राम झलमला स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर में जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने पुनर्वास केन्द्र का अवलोकन कर जायजा लिया और वहॉ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि अब बालोद जिले में निःशक्तजनों हेतु पुनर्वास केन्द्र की सुविधा उपलब्ध होने से यहॉ के जरूरतमंदों को बाहर किसी अन्य जिला नहीं जाना पड़ेगा, जिले में ही उन्हें सुविधाए मिलेगी। इससे जिले के दिव्यांगजनों को काफी सहुलियत मिलेगी। संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए भूपेश सरकार की योजनाओं का बखान किया और दिव्यांगों के हित में चल रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। समाज कल्याण विभाग के अफसरों से कहा कि उन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें ताकि गांव देहात के जरूरतमंद भी इनका लाभ उठा सके।मंत्री श्रीमती भेंडिया ने भी कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों से कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएॅ संचालित कर रही है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने प्रेरित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया व विधायक संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं के तहत् प्रोत्साहन राशि का चेक और सहायक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया। जिसमें 12 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, 12 दिव्यांगजनों को सामान्य ट्रायसायकल, 01 दिव्यांग को व्हीलचेयर और दो दिव्यांगजनों को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत् 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद थे।

ये पॉजिटिव खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page