DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक पहल कोरोना को हराने,,, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में मौलाना आज़ाद शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर में हुआ ऑनलाइन कार्यक्रम

बिलासपुर। 11 नवम्बर 2020 को मौलाना आज़ाद शिक्षा महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्वाति जाजु ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एम. एस. के. खोखर थे । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौलाना आज़ाद जयंती में महाविद्यालय द्वारा एक किताब का विमोचन किया गया । जिसमें “एक पहल कोरोना के खिलाफ, शीर्षक देकर हमारी जिम्मेदारी को दर्शाया गया है। इस किताब में प्रशिक्षणार्थियो ने कोरोना जागरूकता से संबंधित कविताएं, निबंध, लघु कथा लिखी है इसके अलावा चित्रकला भी शामिल हैं।

You cannot copy content of this page