DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पंचायत लोहारा में जन समस्या निवारण शिविर आज,,,,,

बालोद/डौंडीलोहारा। नगर पंचायत में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 29 मई को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक किया गया है। सीईओ नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने बताया कि उक्त शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आवास, पेयजल सहित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन दिया जा सकता है। कलेक्टर के आदेश अनुसार उक्त शिविर लगाया जा रहा है। नगर पंचायत के अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने पीड़ित लोगों को शिविर में आकर अपनी समस्या का निराकरण करवाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page