बालोद। राजीव भवन बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा सहित जिले भर के कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने देश की आजादी के बाद जो आधुनिक भारत की नींव रखी जिसके परिणामस्वरूप आज देश तरक्की के रास्ते पर चल रहा है।

आयोजित कार्यक्रम में चंद्रेश हिरवानी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस बालोद ग्रामीण यज्ञ दत्त पटेल, अंचल प्रकाश साहू अनिल यादव नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी शम्भू साहू महामंत्री जिला ,चित्रसेन साहू नवाब तिगाला एनुराम साहू सहित कांग्रेसी गण उपस्थित रहे।
