बालोद। ठेठवार यादव समाज बालोद राज की नवगठित कार्यकारिणी का पद भार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिला संगठन के महासचिव बलदेव यादव ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । जिसमें निवृत्तमान हो रहे अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने अपने त्रिवर्षीय कार्यकाल के अनुभव को बताया तथा अपनी पूरी टीम की ओर से,सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष पवन यादव पड़कीभाठ ने राज संगठन के आय व्यय की विस्तृत और स्पष्ट जानकारी सभा को दिया, साथ ही लिखित में आय व्यय का विवरण भी सभी के लिए प्रस्तुत किया।

संरक्षक जगदीश यदु ने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन एवं कोचिंग की व्यवस्था करने की सलाह दी।
संरक्षक शिवप्रसाद यादव ने अपने रोचक अनुभव, सभा को सुनाते हुए कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण काल में मेलजोल पर पूर्णतया प्रतिबंध था तो हमारे अध्यक्ष नंदकिशोर जी के माध्यम से वर्चुअल बैठक हम करते थे और मैं नन्हे नाती पोतों के मदद से मोबाइल द्वारा अपने घर से बैठक में जुड़ पाता था।
इस तरह विभिन्न बाधाओं के बीच समाज को आगे बढ़ाने के लिए सदैव हमें प्रयत्नशील रहना चाहिए। जिला संगठन के अध्यक्ष छगनलाल यादव ने बालोद राज की नई कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों को समाज के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई तथा शपथ ले रहे समस्त पदाधिकारियों की प्रति शुभकामनाएं व्यक्ति की।

इन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ली शपथ
संरक्षक- कृष्ण कुमार यादव नेवारीकला,शिव प्रसाद यादव कुसुमकसा, जगदीश यदु सोरली,बंधु यादव ओरमा,
अध्यक्ष– नरेंद्र प्रसाद यादव सकरौद, उपाध्यक्ष- ताम्रध्वज यादव दुपचेरा, ललित यादव टेकापार, महासचिव- पवन यादव टेकापार, सहसचिव-एलेन्द्र यादव नेवारीकला, कोषाध्यक्ष- चेतन कुमार यादव लाटाबोड़, उपकोषाध्यक्ष- छंग्गू लाल यादव अर्जुंदा,अंकेक्षक- राजेश यादव बालोद, कार्यालय सचिव- राकेश यादव बालोद ,भूधर यादव बालोद, संगठन मंत्री- अवधेश यादव पांगरी, नारद राम यादव अर्जुंदा, हृदय राम यादव कोचवाही ,अरुण यादव कनेरी भेजा ,अरुण यादव दल्ली राजहरा, सुधाकर यादव पसौद, सलाहकार- टेकराम यादव अर्जुंदा, भरत यादव भर्रीटोला, अलख राम यादव रत्नाबांधा, जीवन यादव दल्ली राजहरा ,मीडिया प्रभारी- जयप्रकाश यादव तरौद हैं। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य- चाणक्य यादव सौरर, चंद्रेश यादव कनेरी, नंदकिशोर यादव टेकापार, राकेश यादव बिरेतरा, रोमलाल यादव खेरथाडीह,संतोष यादव दल्ली राजहरा , भारत यादव दल्ली राजहरा, जगदीश यादव बालोद, हिम्मत लाल यादव लाटाबोड़, शिव भजन यादव अर्जुंदा, रविप्रकाश यादव टेकापार, विधि सलाहकार – नरेंद्र यादव अरौद, कुलेश्वर यादव दुपचेरा, विजय यदु सोरली, जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।











