DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- सांकरी में उपसरपंच के पिता की बाड़ी में संदिग्ध मौत, पुलिस सहित साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

बालोद/गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सांकरी (पैरी) में एक बाड़ी में 73 वर्षीय बुजुर्ग बाल किशन ताम्रकार की संदिग्ध मौत हो गई है। सुबह बाड़ी में कुर्सी पर बैठे हालत में उनकी लाश मिली। सर के पीछे कान के पास चोट के निशान है। तो वहीं आंख भी पूरी तरह से काला पड़ चुका है। मामला संदिग्ध है। सुबह बाड़ी में काम करने वाला जब आया तो घटना की जानकारी हुई। उनके परिजनों को बताया गया। जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिवार वालों से दूर बाड़ी में ही बने एक मकान में रहता था। वहां आम बगीचा है। परिवार के अन्य सदस्य बस्ती की ओर रहते थे। उनका बेटा युगल ताम्रकार उपसरपंच है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुंडरदेही पुलिस ,साइबर सेल सहित फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल बस्ती से लगभग 3 किलोमीटर दूर बीज खार में है। जहां यह बुजुर्ग अकेला बाड़ी के मकान में ही रहता था। रात में वह रेडियो सुनते हुए अक्सर कुर्सी में बैठे रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो रेडियो चल ही रहा था और कुर्सी पर उसकी लाश बैठे हालत में मिली थी। पुलिस सहित लोगों को आशंका है कि किसी ने कोई वस्तु से उसके सिर के पीछे वार किया है। अगर यह हत्या है तो इसके पीछे कौन हो सकते हैं यह जांच का विषय है।


थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि अभी जांच चल रही है। मौत कैसे हुई है अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।

ये बड़ी खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page