DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मार्रीबंगला में मना आतंकवाद विरोधी दिवस

देवरीबंगला ।ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला ने ग्राम पंचायत भवन मार्रीबंगला में अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार तथा जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर के नेतृत्व में संचार क्रांति के जनक,आधुनिक भारत के निर्माता,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी के 31 वीं पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाकर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, प्रवक्ता सुनील गोलछा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवन कश्यप, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष केजुराम सोनबोईर, इंदरमन देशमुख, ललित हिरवानी, इंदरचंद बाफना, बरसन निषाद, प्रकाश देवांगन, गैंदलाल मालेकर, सरपंच अमरलाल भूआर्य, संतराम पिसदा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page