DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस समारोह एवं कोशल पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक निषाद

रायपुर। बुधवार को रायपुर में संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस” समारोह एवं कोशल पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद , डायरेक्टर विवेक आचार्य , संस्कृति विभाग के सचिव सिंह जी, वीर लोकेश कावडि़या, वीर अशोक जैन, वीर मोतीलाल ओसवाल, वीर नवनीत झा ,वीर कुमार सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संसदीय सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा देश के विभिन्न धरोहरों को संभालना, व्यवस्थित करना, व देश में स्वर्णिम इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराना ही इस माटी की धरोहर है।

You cannot copy content of this page