बालोद/ गुरुर। बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा अपने जनसंपर्क भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम अरकार और डोटोपार पहुंची। जहां ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उन्होंने उनकी समस्या सुनी। अलग-अलग मुद्दों पर ग्रामीणों ने बातचीत की और अपनी समस्या रखी। ग्राम अरकार में आबादी पारा में पुलिया निर्माण, स्कूल परिसर में बोर खनन और लाइनमैन का हेड क्वार्टर अरकार में करने विभाग को विधायक ने निर्देशित किया। अरकार में हेड क्वार्टर होने से बिजली संबंधी कोई भी समस्या नहीं होगी। यह ग्रामीणों की प्रमुख मांग थी। वहीं पुरुर अरकार बेल्हारी मार्ग का काम धीमी गति से चलने की शिकायत ग्रामीणों ने की। जिस पर विधायक नाराज हुई और तत्काल संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर बरसात के पहले उक्त सड़क का काम पूरा करने निर्देशित की। ग्रामीण कहने लगे कि अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नही किया जाता, इस वजह से भी काम धीमी गति से चल रहा है।

संबंधित ठेकेदार व उनके लोग मन के मालिक हो गए हैं। कई महीने,हफ्ते तक काम बंद पड़ा रहता है । धुल धक्कड़ और गड्ढों से लोग परेशान हैं। जगह-जगह खुदाई करके छोड़ दिया गया है। इससे और हादसे हो रहे हैं। लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। एक दिव्यांग के आवेदन पर विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आर्थिक सहायता राशि ₹5000 प्रदान की। तो वही ग्राम डोटो पार में वरिष्ठ कांग्रेसी पतिराम साहू को स्वयं विधायक ने सम्मानित कर उनका इस उम्र में भी कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किए जाने को लेकर सराहना की। साथ ही डोटोपार में विधायक ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण की घोषणा भी की ताकि जिनके यहां शौचालय नहीं बन पाए हैं या जगह का अभाव है वे इस शौचालय का इस्तेमाल कर सके। इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया और संबंधित लोगों को आवेदन लेकर उन्हें संबंधित विभाग तक भेजा गया और उनके अधिकारियों को इन पर समय पर कार्रवाई करने की बात कही गई। इस दौरान तामेश्वर साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, डॉ किशोर साहू विधायक प्रतिनिधि, नौशाद कुरेशी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, संजय चौधरी , केदार देवांगन सभापति जिला पंचायत बालोद, शिव प्रसाद सिन्हा अध्यक्ष, शादिक अली महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ओंकार महमल्ला पूर्व अध्यक्ष, पीमन साहू सचिव जिला कांग्रेस, टोमन साहू,लाल खां, यानेश साहू, चोवा राम साहू, सेक्टर अध्यक्ष व बुथ अध्यक्ष उपस्थित रहें।
