DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परिजनों की याद में कश्यप परिवार ने प्राथमिक शाला खपराभाट को वाटर कूलर किया समर्पित

दाऊ स्व. लाल सिंह कश्यप एवं दाऊ स्व. यादव राम कश्यप की स्मृति में की पहल

बालोद। डौंडीलोहारा ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला खपराभाट के बच्चों को भी अब वाटर कूलर का पानी मिलेगा। कश्यप परिवार ने अपने परिजनों की याद में ये पहल की है। परिवार के लोगों ने वाटर कूलर स्कूल को दान किया है। बच्चों के लिए सुरक्षित व शुद्ध पेयजल हेतु की 80 लीटर क्षमता वाली वोल्टास वाटर कूलर अधिवक्ता अशोक कश्यप, जीवन कश्यप, जितेश कश्यप,यशपाल कश्यप व पूरे कश्यप परिवार के द्वारा संस्था प्रमुख सुरेश दिल्लीवार को सौंपा गया। सादे समारोह में कश्यप परिवार द्वारा पूजा अर्चना कर वाटर कूलर को शाला स्थापित किया गया। इस अवसर पर कश्यप परिवार के अलावा नेमचंद सुधाकर, आत्माराम ठाकुर, गोपाल प्रसाद साहू, कुमारू ठाकुर ,अंगद राम साहू ,शिक्षिका लक्ष्मी गंजीर प्रीतिबाला सोयाम उपस्थित थे ।
समय- समय पर कश्यप परिवार का सहयोग मिलता रहा है।
कश्यप परिवार का विद्यालय के प्रति प्रेम व दान शीलता का उपस्थित ग्रामीण जनों व विद्यालय परिवार के द्वारा कृतघ्नता ज्ञापित किया गया।

You cannot copy content of this page