DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

12 वीं के टॉपर रितेश कुमार साहू को साहू समाज ने दी बधाई, घर पहुंच परिजनों का किया सम्मान

बालोद। रितेश कुमार साहू पिता प्यारे लाल साहू शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय झलमला विकासखंड व जिला बालोद निवास ग्राम झलमला ने कक्षा बारहवीं विषय गणित में 95 . 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप टेन श्रेणी में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर पूरे साहू समाज को गौरवान्वित किया है। उनके इस विशेष उपलब्धि पर प्रदेश साहू संघ, जिला साहू संघ तहसील साहू संघ बालोद द्वारा उनके गृह निवास झलमला में उपस्थित हो कर बधाई व शुभकामनाएं प्रदान किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के मुखिया टहल साहू के द्वारा रितेश कुमार की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की आशीष प्रदान किए। बधाई संप्रेषित करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रदेश महामंत्री हलधर साहू, प्रदेश सलाहकार पवन साहू, सोमन साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद, पंचकुमारी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद, विजय कुमार साहू महामंत्री जिला साहू संघ बालोद, परमानन्द साहू उप कोषाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद लेख राम साहू सचिव कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद, श्री कृष्णा साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ बालोद, आर डी साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुरुर, रामस्वरूप साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुण्डरदेही, तोरण लाल साहू अध्य्क्ष तहसील साहू संघ दल्लीराजहरा, अंजनी साहू, लक्ष्मी साहू, राधे लाल गुरुपंच, धनराज साहू, लिखन साहू आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page