DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही के पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने भेजा था पीएम मोदी को बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड, आया पत्र के रूप में बधाई संदेश, देखिए पीएम ने क्या लिखा है,,,

बालोद। गुंडरदेही क्षेत्र के पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजेंद्र राय ने अपने बेटे की शादी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण पत्र भेजा था। उक्त आमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री को प्राप्त होने के बाद उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया और अपनी ओर से भी एक बधाई संदेश पत्र के माध्यम से भेजा। जो उन्हें प्राप्त हो गया है। इस पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजेंद्र जी को शुभकामनाएं दी है। वहीं नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया है। पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करते हुए लिखा है कि
श्रीमती एवं श्री राजेन्द्र कुमार राय जी, चि. आशीष एवं आयु. भाविका के विवाह का निमंत्रण पत्र पाकर प्रसन्नता हुई। परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।वर-वधू को जीवन के नव-शुभारम्भ की हार्दिक बधाई।
शुभ लग्न की बेला जीवन में खुशियों की सौगात लाए। विश्वास और मित्रता की डोर से दोनों सदैव बंधे रहें। रिश्ते में स्नेह रहे। बेहतर तालमेल से जीवन आगे बढ़े और समय के साथ संबंध और अधिक गहरा और मजबूत हो, इसी कामना के साथ नव दंपति को दीर्घ, सुखद एवं सौभाग्य पूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीष मंगलकामनाओं सहित, आपका नरेंद्र मोदी।

You cannot copy content of this page