DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सियादेही के पास बारातियों से भरी स्कार्पियो पलटी, 2 की मौत,6 घायल

दादू सिन्हा, धमतरी। जिले केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सियादेही के पास बारातियों से भरी स्कार्पियो पलट गई। स्कार्पियो पलटने से 6 से अधिक लोग घायल हो गए और 2 की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सीजी 23 एल 1423 में लगभग 10 लोग सवार थे। जोकि घुटुक नवापारा जिला गरियाबंद से ,धमतरी के ग्राम तरसीवा में बारात आ रही थी। वही नगरी के तरफ से एक हाइवा आ रही थी। हाइवा को स्कार्पियो ओवर टेक कर रहा था और धमतरी की ओर से जा रही इनोवा को स्कार्पियो ने ठोकर मारा और नगरी तरफ से आ रही हाइवा के चपेट में आ गया।

हाइवा के चपेट में आने से स्कार्पियो सीजी 23 एल 1423 रोड के बाजू गड्ढे में जा घुसी। जिसमे 6 से अधिक लोग घायल हो गए। वही दो लोगो की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों की इलाज जारी है। घायलों के नाम जहन सिंह ध्रुव, योगेश ठाकुर, चमेश्वर निषाद,भोगेन्द्र निषाद, दुर्गेश निषाद, गौतम ठाकुर, सहित अन्य लोग घायल है। फिलहाल मृतको के शव को मरचुरी में रख दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page