बालोद/गुंडरदेही – ग्राम पंचायत पैरी में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों का चयन समस्त सदस्यों द्वारा किया गया. जिसमें अध्यक्ष मनीष सेन, उपाध्यक्ष योगेंद्र सोनबोईर, कु.रूखमणी साहू सचिव खिलेंद्र पटेल सह सचिव नेम सिंह साहू कोषाध्यक्ष लोकेश सोनबोइर, का चयन ग्राम पंचायत पैरी भवन में हुआ. जिसमें सरपंच रूपम देशमुख,सचिव सोनकुंवर साहू एवम राजीव युवा मितान क्लब के समस्त सदस्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ l बता दें कि पैरी पंचायत को इस बार राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रैल को पुरस्कार भी मिला है.पैरी को स्वच्छता के क्षेत्र में दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार विगत दिनों विधायक कुंवर निषाद के कर कमलों से हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन ग्राम पंचायत में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया था जिसमें जिला पंचायत सीईओ डा.रेणुका श्रीवास्तव,पद्म श्री शमशाद बेगम,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू ,सरपंच बिरेतरा योगेश देशमुख,सरपंच सिकोषा आरोप चंद्राकर ,जनपद सदस्य रमादेवी राजपूत,सीईओ जनपद पंचायत पुशाम ,जनपद सदस्य ममता चंद्राकर,उपसरपंच भगवती साहू ,सचिव सोनकुवर साहू ,समस्त पंचगण,ग्राम पटेल गैंद सिंह साहू,हरी राम साहू,सीता राम साहू,रमेश भारती ,एवम ग्राम के समस्त ग्रामवासियों के बीच यह पुरस्कार प्रदान किया गया था l
राष्ट्रीय अवार्डी पैरी पंचायत में हुआ राजीव युवा मितान क्लब का गठन
