DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो भाईयों के बीच था 10 साल से बटवारा विवाद, शिविर में अफसरों ने करवाई दोस्ती, भूलाया आपसी मतभेद, लगाया गले

बालोद| कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम रानाखुज्जी में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया था। राजस्व शिविर में अविवादित नामांतरण के 31, अविवादित बंटवारा के 02, किसान किताब वितरण 10, विवादित नामंतरण के 01, विवादित बंटवारा के 01 एवं आय-जाति के 05 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस दौरान दो भाइयों का भी केस आया, जो बटवारा विवाद के चलते करीब 10 साल से एक दुसरे से बातचीत तक करना पसंद नहीं करते थे. ऐसे मामले में भी प्रशासन ने सुलह कराई और भाइयों के बीच मतभेद और मनभेद दूर किया. जिनसे कभी बात नहीं करते थे अब बात करना शुरू किए. एक दुसरे को गले लगाकर नई दोस्ती व रिश्ते की शुरुआत दो भाईयों ने किया. डौण्डीलोहारा के तहसीलदार आर.आर.दुबे ने बताया कि राजस्व शिविर में ग्राम रानाखुज्जी के दो भाई बिहारी लाल और फेरूलाल में विवादित बंटवारा को लेकर लगभग 08-10 वर्षो से बातचीत बंद थी। उक्त बंटवारा के प्रकरण का निराकरण शिविर में किया गया। राजस्व शिविर में बंटवारा के प्रकरण का निपटारा होने पर दोनो भाईयों ने आपसी मतभेद को भूलाकर पुनः पहले जैसे संबंध बनाए रखने सहमत हुए। राजस्व शिविर में राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page