DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिकरीपार में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष बने प्रताप सिंह सार्वा

गुरुर| ग्राम पंचायत पिकरीपार में राजीव युवा मितान क्लब के गठन एवम पदाधिकारियों का चयन किया गया।।पंचायत सचिव मनीष ठाकुर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश में राजीव युवा मितान क्लब दिनांक 02/02/ 2022 से प्रारंभ किया गया है, जिसका एक उद्देश्य है प्रदेश की युवा शक्ति को संगठित करना सामाजिक सांस्कृतिक,खेल गतिविधियों की जानकारी, सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना ऐसे कार्यो में आप सभी को सहयोग करना है और सक्रियता दिखाना है। सरपंच चंदा साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत पिकरीपार के राजीव मितान क्लब के सदस्य नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों में से प्रशिक्षण एवम जिला के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से कुल 33 सदस्यों का चयन किया गया और क्लब की गठन कर सभी सदस्यों के सर्वसहमति से प्रताप सिंह सार्वा को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष भुनेश्वरी एवम नितेन्द्र ,सचिव राहुल,कोषाध्यक्ष जमुना साहू,संयुक्त सचिव संध्या साहू,वासुदेव को बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर अपने दायित्वों को पूरा करूँगा एवम पूरी सक्रियता के साथ कार्य करूँगा कहा,सभी क्लब के सदस्यों के साथ मिलजुलकर कार्य करेंगे और” हम में है युवा”और “हम है युवा” का परिचय देंगे। साथ में तुकाराम साहू,झननु राम,नरेश साहू,टिलेश्वर, किशन,सूरज,प्रेमलाल,लक्ष्मी ,नमिता,महेश्वरी,जानकी, बिंदिया,अनिता,कृष्णकांत,खिलेश्वर, एवम क्लब के सभी सदस्य एवम समस्त पंचगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page