DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसानों व संविदा विद्युत कर्मियों के साथ हुए अन्याय के विरोध में जिला भाजपा किसान मोर्चा आया आगे, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बालोद। जिला किसान मोर्चा द्वारा नवा रायपुर में हुए किसान आंदोलन बल पूर्वक हटाए जाने व संविदा विद्युत कर्मचारी के नियमितकरण व उनके परिवार के सदस्यो की अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर राम सिंह को दिया गया। ये सवाल भी उठाया गया कि पिछले चार- महीने से नवा रायपुर के किसानो के द्वारा आयोजित शांतिप्रिय आंदोलन किया जा रहा था उस आंदोलन को किस नियम के तहत बलपूर्वक दबाया गया है किन कारणो से उनका टेंट माईक हटाया गया है ये स्पष्ट करे तथा लगभग साठ किसानो की गिरफ़्तारी क्यो की गयी इन किसानो का क्या दोष है सरकार के द्वारा इस विषय पर कमेटी भी बनाया गया था, उस कमेटी का क्या निर्णय है, ये सारे सवाल का जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

इस तरह सरकार की मनमानी और यह आलोकतंत्रिक कृत्य स्वीकार नही किया जाएगा। किसानो की माँग पर विचार करते हुए सभी माँगो को पूर्ण किया जाये तथा किसानो पर इस तरह के बल प्रयोग की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा निंदा करती है और जब तक इस विषय का निराकरण नही हो किसानो के साथ पूरी पार्टी खड़ी रहेगी। साथ ही संविदा विद्युत कर्मचारीओ पर हुए लाठीचार्च की निष्पक्ष की जांच की मांग करते हुए संविदा कर्मियों के नियमितीकरण संविदा कर्मीयों की हुई आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिवार को तत्काल संविदा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णककांत पावर ,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू पूर्व भाजपा जिलाउपाध्क्ष किसान नेता छगन देशमुख ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू स्वच्छता प्रकल्प संयोजक दुर्गा नंदन साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी साहू जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा गणेश साहू देवधर साहू जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा लीला राम सोंनबोईर ग्रामीण मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा वीरेंद्र साहू शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फलेश देशलहरे संतोष गंगबेर शहर मंत्री कमल पंपलिया सत्तू साहू विकाश साहू पार्थ साहू ममता गजेंद्र चिंता साहू आदि सम्मिलित रहे।

You cannot copy content of this page