DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुवरबोड़ में शुरू हुआ महार समाज का प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन

महिला बाल विकास मंत्री व विधायक संगीता सिन्हा सहित अन्य अतिथियों का हुआ अभिनंदन

बालोद। छग महार, महरा समाज (कोसरिया शाखा) का 29 अप्रैल को ग्राम सुवरबोड में भव्य दो दिवसीय महाधिवेशन शुरू हुआ है। प्रथम दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया महिला एवं बल विकास विभाग थी। अध्यक्षता संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा व प्रांताध्यक्ष श्रीराम शैलेंद्र ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष बालोद विकास चोपड़ा, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, गौतम कोर्राम सरपंच सुवरबोड, आईआर बघमरिया जिलाध्यक्ष महार समाज बालोद, तुलसी डोंगरे अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, वीरेंद्र कुमार डोंगरे अध्यक्ष नवयुवक मंडल बालोद, शिवचरण डोंगरे अध्यक्ष राजनांदगांव, भारती मंडावी अध्यक्ष राजनांदगांव महिला प्रकोष्ठ थे। इस प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में पहुंची मुख्य अतिथि मंत्री अनिला भेड़िया व विधायक संगीता सिन्हा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत सत्कार किया।

बाजे गाजे के साथ रैली निकालकर मंच स्थल तक अतिथियों को लाया गया। तो वहीं समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। जिन्हें मंत्री व विधायक ने प्रोत्साहन भी दिया। उद्बोधन में मंत्री अनिला भेड़िया सहित विधायक संगीता सिन्हा ने समाज को संगठित रह कर आगे बढ़ने की बात कही। वहीं दूसरे दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश देशमुख सांसद प्रतिनिधि बालोद होंगे। अध्यक्षता श्रीराम शैलेंद्र प्रांताध्यक्ष महार समाज करेंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष छग आम आदमी पार्टी, घनश्याम चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी छग, चन्द्रभान मेश्राम, मोहन झरिया, एमआर सोरदे, खिलावन चोपड़िया, गणेश मेहरा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देंगे।

You cannot copy content of this page