DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विज्ञानोदय के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस पर हुई कार्यशाला, धरती मां की पूजा कर हर सदस्य 2-2 पीपल का पौधा लगाने के लिए हुए संकल्पित

बालोद। सोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट के द्वारा सामान्य विज्ञान की जागरूकता के लिए विश्व पृथ्वी दिवस पर ग्राम कमकापार, ब्लाक डौंडी लोहारा और पुरई में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दिन हम अपने अमूल्य ग्रह पृथ्वी के प्रति लोगों में जन चेतना फ़ैलाने का काम करते है, कि कैसे इस पृथ्वी को हमेशा के लिए हराभरा एवं प्रदुषण से मुक्त बनाएँ। वर्तमान समय में आधुनिकीकरण और प्रगति के दौर में हमारी पृथ्वी पर रासायनिक और अप्राकृतिक कचरे से प्रदूषित हो रही है परिणामस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी गर्म और वायु प्रदूषित हो रही है। जिसके कारण पृथ्वी वासी धीरे धीरे गंभीर संकट की ओर बढ़ते जा रहे है। पृथ्वी को इस संकट से बचाने के लिए हम सब को ही प्रयास करने होंगे। वर्ष 2022 के अन्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस की थीम “ अपने ग्रह में निवेश करे “ Invest in our planet के अनुसार ग्राम कमकापार में ग्रामीण किसान और महिलाओं के साथ कार्यशाला रखा गया। जिसमे सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की जानकारी दी गई और वर्तमान समय में हमारे द्वारा जाने अनजाने में धरती को प्रदूषित कर रहे है जिसके कारण असमय बारिश और अत्यंत गर्मी से जन जीवन और फसल को किस तरह से नुकसान हो रहा और साथ ही मानव जीवन के स्वास्थ्य पर गहरा असर हो रहा है। जिस तरह से आज हम खेतो में रासायनिक और कीटनाशक खाद एवं दवाइयों का उपयोग अधिक मात्र में कर रहे है जिससे जमीन की उपजाऊ क्षमता कम होती जा रही है और जमीन बंजर होने के साथ जंगलों की लगातार कटाई होने से जल संकट भी गहराता जा रहा है। जिससे आने वाले भविष्य में आम जीवन पर गंभीर असर होगा। अगर हम अभी से नहीं चेते और अपनी पृथ्वी को प्रदुषण से मुक्त नहीं बनायेंगे तो एक दिन पृथ्वी में जीवन कठिन हो जायेगा ।कमकापार में ग्रामीणों में इसी जनचेतना के प्रचार प्रसार हेतु विज्ञानोदय (स्वयंसेवी जन आन्दोलन) के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के साथ पीपल के वृक्ष के पास धरती मैय्या की पूजा अर्चना कर पृथ्वी को फिर से हरा भरा बनाने, प्रदुषण ना फ़ैलाने और जंगलो में कटाई को रोकने के साथ प्रत्येक सदस्य द्वारा कम से कम 2 पौधे लगाने और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

सभी ग्रामीणों को संस्था एसआईआरडी के द्वारा 2 पपीते के पोधे भेंट स्वरूप निशुल्क देकर कहा गया कि पृथ्वी को इस संकट से बचाने के लिए छोटे छोटे प्रयास हम सभी को करना चाहिए।

पर्यावरण संरक्षक एवं समाजसेवी संतोष कुमार खरे ने लोगों से अपील किया कि सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। यह प्लास्टिक सदियों तक नष्ट नहीं होता एवं जमीन को बंजर बनाता है।
सभी का कर्तव्य है कि पेड़ लगाये और उन्हें बचाएं भी। सोलर एवं ग्रीन ऊर्जा का उपयोग कर ग्लोबल वार्मिंग से धरती को बचाएं। पानी का सही और समझदारी से उपयोग करें एवं वर्षा जल को संग्रहित करें।
रासायनिक उर्वरको के स्थान पर जैविक कम्पोस्ट बनाये एवं उनका उपयोग करें। हम सभी के छोटे छोट प्रयासों से पृथ्वी हराभरा और सुरक्षित रहेगी और हमें सदियों तक आसरा देती रहेगी। इस विश्व पृथ्वी दिवस पर सभी ने धरती संरक्षण के उपाय करने की शपथ ली और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में अपना योगदान देने हेतु ग्रामीणों में जागरूकता लाने के प्रयास निरन्तर जारी रखेंगे | संस्था से विज्ञान मित्र भूपेन्द्र कुमार साहू और सतेन्द्र सिन्हा ने बताया कि जलग्रहण योजना के अंतर्गत जल संरक्षण की संरचनाये बनाये जा रहे है जो आने वाले समय में सम्बंधित ग्राम के अलावा अन्य गाँवो के लिए वरदान साबित होगा और भू जल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन टीकम कुमार ठाकुर ने की एवं अतिथि के रूप में हेमंत कुमार सिन्हा (ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी, अछोली) शामिल हुवे और ग्राम कमकापार, लमती, पीपरखार, मडियाकट्टा, जुन्नापानी, रेंगाडबरी, बड़ेजुंगेरा एवं अन्य गाँवो से ग्रामीण एकत्रित हुए थे।

You cannot copy content of this page