DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल को जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका सदानंद साहू ने दिया समर्थन, दांडी यात्रा का किया स्वागत


बालोद। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अस्थाई कर्मचारियों ने4/42022 से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मांग के समर्थन में बालोद जिला के जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका सदानद साहू ने मनरेगा कर्मियों को समर्थन देने पहुंची।इस दौरान मनरेगा कर्मियों ने विधानसभा चुनाव के समय किये गए नियमितीकरण और सिविल सेवा अधिनियम के दायरे में लाये जाने की मांग सरकार से की है। आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि 2006 में केंद्र की तत्कालीन सरकार ग्रामीणों को साल में कम से कम सौ दिन का रोजगार देने के उद्देश्य से योजना की शुरुआत की थी।
इसमें हितग्राहियों को 15 दिन के अंदर मजदूरी भुगतान की गारंटी दी गई है। लेकिन,इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू कराने वाले कर्मचारियों को उनकी आजीविका और भविष्य की कोई गारंटी नही दी गई है।
बीते विधान सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने घोषणा पत्र में नियमितीकरण का वादा किया था। लेकिन तीन साल गुजर जाने के बाद यह अब तक अधूरा है। आंदोलनरत कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर काम बंद, कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की चेतावनी दी है।
इस पर बालोद के जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका सदानद साहू ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की समस्याओं को लेकर संगठन शासन से प्रशासन तक अनेक बार अपनी मांगों को पहुंचा चुके है, किंतु समस्याओं का निराकरण नही होने से मनरेगा कर्मियों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है और यही कारण है कि मनरेगा कर्मी अब आर पर लड़ाई लड़ने को मजबूर हो चुके हैं इस दरमियान जिला पंचायत सदस्य ने भी चिटौद से गुरुर तक मनरेगा कर्मियों के साथ दांडी यात्रा में शामिल होकर उन्हें इस आंदोलन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग किया। इस पर ग्रामीण भाजपा मंडल महामंत्री बिरेंद्र साहू ने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकार मनरेगा कर्मियों के साथ अन्याय पे अन्याय कर रही है मै उनकी इन मांगों पर सरकार से समर्थन कर उनकी मांगों को जल्द – जल्द पूरा किया जाय नही तो आने वाला कल हमारे विकाश कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मनरेगा कर्मि ही हमारे आने वाले भविष्य के लिए और छत्तीसगढ़ को विकास शील देश बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है और निभा रही हैं मै भी चाहता हूं कि वर्तमान सरकार इनकी मांगो को पूरा करने पर विचार करें।

You cannot copy content of this page