DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावधानी जरूरी- यूपीआई से भुगतान को लेकर बालोद साइबर पुलिस ने किया अलर्ट ताकि ना हो साइबर क्राइम, इन बातों का रखें ध्यान,,,

बालोद। इन दिनों यूपीआई से भुगतान का चलन बढ़ने लगा है। गूगल पे, फोन पे जैसे कई प्लेटफार्म के जरिए लोग ऑनलाइन भुगतान कर रहे। वही जानकारी के अभाव में कई बार लोग साइबर क्राइम का शिकार भी हो जाते हैं। इसके लिए यूपीआई की सही उपयोगिता और सावधानी जानना बहुत जरूरी है। जिसे देखते हुए बालोद जिले की साइबर पुलिस द्वारा क्षेत्र की जनता को सचेत किया जा रहा है। यूपीआई के सही तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी का कहना है कि यूपीआई जिसे हम अंग्रेजी में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस कहते हैं यह एक डिजिटल पेमेंट का तरीका है जो मोबाइल ऐप के जरिए काम करता है। इस ऐप के जरिए सुरक्षित तरीके से पेमेंट कर सकते हैं। अगर पैसा फस भी जाए तो बैंक खाते में रिफंड हो जाता है। यूपीआई के जरिए हर तरह के बिलों का भुगतान ऑनलाइन ट्रांसफर और रिश्तेदार या दोस्तों को पैसा भी भेज सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड करना होगा और मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।

क्या करें ये समझिए

● यूपीआई इनका पासवर्ड 6 से 8 अंक का बनाएं।
●अज्ञात व्यक्ति को अपना यूपीआई पिन नंबर ना देवे ।
● किसी अनजान मोबाइल धारक द्वारा बैंक अधिकारी के नाम से फोन कर यूपीआई पिन नंबर मांगने से ना दें याद रखें ।
● यूपीआई पिन की आवश्यकता भुगतान करने के लिए होती है प्राप्त करने के लिए नहीं इसलिए किसी भी स्थिति में यदि आपको भुगतान करने हेतु यूपीआई पिन दर्ज करने को कहा जा रहा है तो समझ आया कि फ्राड का शिकार होने वाले हैं।

क्या ना करें

● अनजान व्यक्ति द्वारा रिक्वेस्ट करने पर कोई यूपीआई एप डाउनलोड ना करें।

● साइबर संबंधी अपराधी आपके मोबाइल नंबर के फर्जी सिम लेकर फ्रॉड कर सकते हैं इसलिए अज्ञात व्यक्ति से आने वाले मैसेज ई-मेल का जवाब ना देवे।

●अपना यूपीआई पिन कोड मोबाइल कंप्यूटर में सेव ना करें ।

You cannot copy content of this page