DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आओ करें खुशियों से दोस्ती – अलविदा तनाव शिविर ” का हुआ शुभारंभ

बालोद। आजादी के अमृत महोत्सव स्वर्णिम भारत की ओर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 के अंतर्गत शिक्षक नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन बालोद के तत्वावधान में 13 दिवसीय – ” आओ करें खुशियों से दोस्ती – अलविदा तनाव शिविर ” का शुभारंभ किया गया है l जिसका आज द्वितीय सत्र हैl मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्मा कुमारी राजयोग नी सरिता दीदी जी ने पूरी सभा को संबोधित करते हुए कहा की खुशी अपनी आंतरिक प्रॉपर्टी है और अपनी आंतरिक प्रॉपर्टी में सिर्फ हमारा हक है और वह तो अपने अंदर है इसके साथ साथ खुश रहने के छोटे-छोटे टिप्स दिए गए। जिसमें बताया गया कि किसी से भी अपनी तुलना नहीं करनी है। वर्तमान में जीना है चाहे कुछ भी हो जाए। अपने जीवन में निरंतर गतिशील रहना है विपरीत परिस्थितियों में भी चलते ही रहना है। रुकना मौत के समान है। चलना ही जीवन है। परमात्मा द्वारा प्राप्त हुई स्वयं की शक्तियों को अनुभव कर उन्हें जागृत करना है। सभा में शिक्षक नगर रेलवे कॉलोनी और गणपति नगर के गणमान्य नागरिकों ने खुशी महोत्सव में अपनी उपस्थिति काफी मात्रा में दर्ज की।

You cannot copy content of this page