DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनता की नब्ज टटोल रहे बालोद विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैयाराम

बालोद/ खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी यशोदा वर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा व पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने कमान संभाल हुए है। जिसके तहत वे लगातार क्षेत्र में जन संपर्क कर गांव-गांव में बैठके ले रहे हैं। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या भी सुन रहे हैं व सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों की राय भी ले रहे हैं। लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश भी हो रही है कि वे क्या चाहते हैं। भूपेश सरकार की योजनाओं का बखान करके समर्थन जुटाने का भी प्रयास हो रहा है।

और क्षेत्र के विकास को लेकर भरपूर काम करने के वादे भी किए जा रहे हैं। इस क्रम में विधायक संगीता सिन्हा ने कुटेली खुर्द में लोगों के बीच चर्चा करते हुए बताया कि भूपेश सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का भरपूर विकास हो रहा है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जो भी समस्या है उनका भी सरकार जल्द से जल्द हल निकालेगी और क्षेत्र का उत्तरोत्तर विकास होगा।

इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी को आपके साथ की जरूरत है। ग्रामीणों के बीच जन चौपाल लगाकर विधायक और पूर्व विधायक दोनों ही उन्हें प्रत्याशी के लिए समर्थन मांग रहे हैं और सरकार की योजना का बखान कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page