बालोद व दुर्ग के 5 गांजा तस्कर को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार , 12 कि.ग्रा. गांजा, मारूती कार, व मोबाईल बरामद



बालोद। पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं अवैध शराब ब्रिकी रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु निकला था। मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग एक सफेद रंग की मारूती सुजुकी कार क्रं सीजी 07-8916 में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहेे है। उक्त सूचना पर टीम गठित कर थाना गुरूर व सायबर सेल नाकाबंदी कर ग्राम बोहारडीह के पास संदिग्ध वाहन सफेद रंग की मारूति कार क्रं सीजी 07-8916 को रोककर चेक किया गया। जिसके वाहन चालक से पुछताछ करने पर मुकेश शर्मा पिता कौशल शर्मा उम्र 25 साल बस स्टैण्ड बालोद का रहना बताया, व वाहन में बैठे अन्य 04 व्यक्तियाे से पुछताछ करने पर अपना नाम आलोक कतलम पिता रमेश कतलम उम्र 30 वर्ष निवासी पाण्डेय पारा बालोेद, महेन्द्र कुमार सुर्यवंशी पिता ईश्वर प्रसाद सुर्यवंशी उम्र 23 साल मड़ौदा सेक्टर जी पॉकेट 49 बी थाना नेवई 03 साजन पिल्ले उर्फ संजू पिता नारायण पिल्ले उम्र 23 साल निवासी जवाहर पारा वार्ड क्रं 11 बालोद, विजेन्द्र कुमार कंवर पिता श्याम सिंह कंवर उम्र 23 वर्ष निवासी रूंवाबांधा सेक्टर 115 ए भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग बताए। जिसके बाद वाहन मारूती कार का तलाशी लिया गया। जो वाहन के डिग्गी में एक संतरा रंग के बोरी मिला। बोरी अंदर देखने पर सेलो टेप से पैकिंग किया हुआ 12 पैकेट गांजा वजनी 12.35 कि.ग्रा. किमती 36,000 रू, मारूति कार क्रं सीजी 07-8916 एवं आरोपियों से 05 नग मोबाईल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर, दिलेश्वर चन्द्रवंशी सहायक उप निरीक्षक भुजबल साहू, धनेश्वर साहू, विश्वजीत मेश्राम, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, पुरन देवांगन, पिताम्बर निषाद, महेन्द्र जैन, दोलेश ठाकुर,बेनीराम साहू,प्रवीण राजपूत, गिवेन्द्र नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page