DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा नवीन शिक्षक संघ इकाई के कार्यकारिणी ने नवनियुक्त बीईओ एलके ठाकुर का किया स्वागत, विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा, वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन

डौंडीलोहारा। 02 अप्रैल 2022 नवरात्रि के पावन पर्व पर नवीन शिक्षक संघ इकाई डौंडी लोहारा के कार्यकारिणी द्वारा नवनियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी एल के ठाकुर से भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ व मुँह मीठा कर स्वागत किया गया। साथ ही नवीन शिक्षक संघ इकाई डौंडीलोहारा का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौंडीलोहारा के कर कमलों से कराया गया।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौंडीलोहारा के द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों से चर्चा के दौरान विभिन्न समस्याओं पर सकारात्मक त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में गैंद लाल साहू ब्लॉक अध्यक्ष डौंडीलोहारा, ब्लॉक संयोजक आशीष कुलदीप, महेश कोलियारे, अमित सिन्हा, प्रदीप मालेकर, योगेश्वर ठाकुर, पन्ना लाल साहू, राजेश पाण्डे, मनी चंद्राकर, महेश जगनायक, अशोक टंडन, चैत कुमार ठाकुर, नरेश गोटे, श्रीमती खिलेश्वरी साहू, श्रीमती खिलेश्वरी सार्वा, श्रीमती रेखा देवांगन, श्रीमती जागेश्वरी भांडेकर, श्रीमती विद्यावती साहू आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page