बालोद। गुरुर ब्लॉक में दो जगह बीएसएनएल की 24-24 बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। गुरुर थाने में दो जगह से बीएसएनएल के तकनीकी सहायक सुरेश रावटे की सूचना पर चोरी का मामला दर्ज किया है। अज्ञात चोर की तलाश चल रही। चोरी हुए एक एक जगह बैटरी की कीमत ₹40000 है। ज्ञात हो कि पंचायतों में इंटरनेट सुविधा के विस्तार के लिए सिस्टम लगाए गए हैं। जहां महंगे बैटरी लगे हुए हैं। एक चोरी ग्राम पंचायत अरमरीकला में हुई तो दूसरी चोरी मरकाटोला में।
बीएसएनएल कंपनी में तकनीकी सहायक के पद पर पदस्थ सुरेश रावटे ने बताया ग्राम पंचायत भवन अरमरीकला में टॉवर संचालन व ग्राम पंचायत में इंटरनेट सुविधा हेतु बीटीएस सिस्टम लगाया गया था। ग्राम पंचायत भवन अरमरीकला गया था। तो देखा कि आफिस का सीपी सिस्टम बंद था। तो मै पंचायत भवन में लगे टॉवर के बीटीएस सिस्टम को देखने गया तो देखा कि सिस्टम लगे 400 AH पवर का 24 नग बैटरी नही था। किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करके ले गया था, जिससे कंपनी को 40000 रूपये का नुकसान हुआ है घटना के संबंध में अपने अनुविभागीय अधिकारी श्री के0के0 देव को जानकारी दिया। इसी तरह माइक्रोएब भवन बीएसएनएल मरकाटोला में टॉवर संचालन, ग्राम पंचायतो में लगे इंटरनेट का संचालन, सीएसईबीलीज सर्कीट एवं जगदलपुर (बस्तर) बीएसएनएल ट्रैफिक कंट्रोल के हेतु रिपिटर लगा हुआ है तथा बीटीएस सिस्टम लगाया गया था माइक्रोएब भवन बीएसएनएल मरकाटोला गया ,तो देखा कि माइक्रोऐब भवन बीएसएनएल का ताला टुटा हुआ था , दायां तरफ बने रूम में लगे पॉवर प्लांट में लगे 600 AH पवर का 24 नग बैटरी नही था, किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करके ले गया था, जिससे कंपनी को 45000 रूपये का नुकसान हुआ है।
