DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व जल दिवस पर जलवायु परिवर्तन के जोखिम, प्रभाव और उपाय विचार संगोष्ठी का हुआ कार्यक्रम

बालोद। सोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट (SIRD) के द्वारा सामान्य विज्ञान की जागरूकता के साथ विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम पिडियाल ग्राम पंचायत हितापठार में जलवायु परिवर्तन के जोखिम प्रभाव और उपाय पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया। जिसमे मौसम में परिवर्तन के कारन होने वाले जोखिम के बारे में बताया गया। साथ ही जल संरक्षण के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया कि कैसे आज वर्तमान समय में भू जल स्तर निचे जा रहा है। जिससे आने वाले समय में जल की समस्या आम जीवन के साथ कृषि पर भी प्रभाव डालेगा। आज अगर जल संरक्षण के उपाय नहीं किये गए तो जलवायु में परिवर्तन का मुख्य कारण जल स्तर निचे जाना और पर्यावरण का क्षरण होगा । विश्व जल दिवस के अवसर पर सोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट संस्था के सचिव संतोष खरे के द्वारा जल संरक्षण के उपाय बताये गए।

जिसमे नाबार्ड प्रायोजित परियोजना जलग्रहण क्षेत्र विकास का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक पद्धति से संरचनाये बनाये जा रहे है। जिससे गाँव में वर्षा के जल का संचय किया सकेगा और किसानों को कृषि की आधुनिक खेती करने की जानकारी दी।जिसमे ड्रीप मल्चिंग, श्री पद्धति से धान उत्पादन जैसे तकनीकों के उपयोग से हम कम जल में भी अच्छी पैदावार ले सकते है और जल का संरक्षण कर पर्यावरण को भी बचा सकते है। साथ की जलवायु परिवर्तन की जोखिम को भी कम किया जा सकता है। ग्राम पंच अलाल सिंह बढई ने भी बताया की जलवायु परिवर्तन का असर हम गांव में भी देख सकते है। नदी नालो कुओं तालाबो में जल स्तर पहले की अपेक्षा घटता जा रहा है। साथ जीव जंतु की प्रजाति भी विलुप्त होते जा रहे है। जो जमीन पहले हरा भरा रहते थे वो आज जल की कमी से बंजर होते जा रहे है। इस विश्व जल दिवस पर सभी ने जल संरक्षण के उपाय करने की शपथ ली और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में अपना योगदान देने हेतु ग्रामीणों में जागरूकता लाने के प्रयास निरन्तर जारी रखेंगे। संस्था के जलग्रहण परियोजना प्रभारी सतेन्द्र सिन्हा ने बताया कि जलग्रहण योजना के अंतर्गत जल संरक्षण की संरचनाये बनाये जा जा रहे है जो आने वाले समय में सम्बंधित ग्राम के अलावा अन्य गाँवो के लिए वरदान साबित होगा और भू जल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में समिति सदस्य परसादी राम बुर्रा, जगदीश राना, सुदेशनी बाई नुरुटी कल्याणी बाई का सहयोग रहा एवं संस्था से फील्ड इंचार्ज केवल राम भालेंद्र, रोशन लाल भुवार्य और भूपेंद्र साहू का विशेष सहयोग रहा।इसी तरहसोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट संस्था के द्वारा विज्ञानोदय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम कोटेरा, डौंडी लोहारा में स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमे जल के संरक्षण के उपाय बताये गए। जिससे जल की बर्बादी को रोका जा सके और पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने में सहयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंतर्गत समूह की महिलाओ द्वारा जागरूकता रैली भी निकली गई और ग्रामीणों को जल बचाने के लिए सहयोग करने की अपील की गई। विश्व जल दिवस के कार्यक्रम को भूपेंद्र साहू के मार्गदर्शन में विज्ञान मित्र श्रीमती दुजेश्वरी निषाद के सहयोग से सफल बनाया गया ।

You cannot copy content of this page