DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्नी को दहेज व रंग रूप को लेकर प्रताड़ित करता था पति, केस दर्ज होने के बाद गांव छोड़कर था फरार, फाइनेंस कंपनी में कर रहा था काम, बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। बालोद पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति को अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव से गिरफ्तार किया। जो वैसे मूलतः महादेव पारा देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा का रहने वाला था। लेकिन पुलिस थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज होने के बाद से फरार था। पुलिस ने मुखबिर के जरिए उसकी पतासाजी की जो वह अंबागढ़ चौकी में एक फाइनेंस बैंक में काम करने के बहाने छिप कर रहता था। अंततः पुलिस ने आरोपी पति आकाश धीवर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपी की पत्नी ने शिकायत की थी कि पति सहित ससुराल के लोग उन्हें दहेज के अलावा रंग रूप को लेकर प्रताड़ित करते थे।
महिला सबंधित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ. पी. पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार किया गया था।
थाना बालोद क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 1जून 2015 से 22 फरवरी 2022 तक आरोपी पति आकाश धीवर पिता शिव कुमार धीवर, सास श्रीमति संतोषी धीवर निवासी महादेव पारा देवकर साजा जिला बेमेतरा के द्वारा प्रार्थिया (पिड़िता ) को दहेज की बात व रंग रूप को लेकर प्रताड़ित एवं मारपीट करने की रिपोर्ट थाना बालोद में अपराध क्रमांक 72/22 धारा 498 ए, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना क्रम में आरोपी आकाश ढीमर पिता शिव कुमार ढीमर उम्र 30 साल सा. वार्ड क्र 06 महादेवपारा देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा जो पुलिस की डर से ग्राम अम्बागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव में इसाफ फाइनेंस बैंक में काम करता था व छुप कर रहता था। जिसे विशेष टीम थाना बालोद के द्वारा गिरफ्तार कर थाना लाया गया व अपराध धारा की घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी को 23 मार्च 2022 को गिरफतार कर न्याययिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू एवं उमाशंकर सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page