DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रांतीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संभाग दुर्ग की संभागीय वर्चुअल बैठक संपन्न

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सम्मेलन की तैयारी

दुर्ग/बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, दुर्ग संभाग की पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री के सम्मान में आयोजित होने वाले प्रांतीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर संभागीय वर्चुअल बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विदित हो कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले 29 मार्च को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सम्मेलन आयोजित होना है। जिनकी तैयारियों को लेकर प्रांतीय बैठक उपरांत सम्मेलन में उपस्थिति, व्यवस्था व तैयारियों को लेकर संभाग के पदाधिकारियों ने वर्चुअल बैठक में रणनीति पर चर्चा की। 9 मार्च को विधानसभा में मुख्यमंत्री के द्वारा एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से कर्मचारियों में उत्साह है। पुरानी पेंशन बहाली की मुहिम में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के सबसे बडे़ घटक के रूप में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने हर स्तर पर बढ़ चढ़ कर भूमिका निभाई। अब छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मेलन में पुरानी पेंशन के लिए प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर लाभ के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया जाएगा। साथ ही पदोन्नति पर न्यायालयिन बाधा दूर करने, क्रमोन्नत वेतनमान देने, प्राचार्य पद पर पदोन्नति में भी वन टाइम रिलेक्सेशन, सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एल बी संवर्ग के वेतन विसंगति ( निर्धारण) दूर करने व लंबित महंगाई भत्ता की मांग पर भी सम्मेलन में मुख्यमंत्री से निवेदन किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने संभाग के सभी शिक्षकों को उक्त सम्मेलन में उपस्थिति की अपील की है।
वर्चुअल बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी दुर्ग विनोद गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री ओमप्रकाश पांडेय, जयंत यादव, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि सरस्वती गिरिया, शत्रुहन साहू जिलाध्यक्ष दुर्ग, रमेश चंद्रवंशी जिलाध्यक्ष कबीरधाम, गोपी वर्मा जिलाध्यक्ष राजनांदगांव, दिलीप साहू जिलाध्यक्ष बालोद, वीरेंद्र वर्मा जिला सचिव दुर्ग, जयप्रकाश चंद्रवंशी आई टी सेल प्रभारी, हेमलता शर्मा महिला प्रतिनिधि कबीरधाम, गजेंद्र रावटे ब्लॉक अध्यक्ष डौंडी, किशन देशमुख ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग, हंस मेश्राम, महेंद्र टांडिया, लीलाधर ठाकुर, योगेश नायक डौंडी आदि पदाधिकारी शामिल थे।

You cannot copy content of this page