DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुरानी पेंशन बहाली के लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का जताया आभार,सपना साकार

डौंडीलोहारा (बालोद)। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन डौंडीलोहारा ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए केबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, अनिला भेड़िया से भेंटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा किये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाकर पुष्पगुच्छ से स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री के नाम आभार पत्र सौंपा। संघ ने चर्चा के दौरान प्रथम नियुक्ति तिथि से शिक्षक एल बी संवर्ग की सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन निर्धारण हेतु निवेदन भी किया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, डौंडीलोहारा जिला बालोद (छ. ग.) द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा था। जिस पर मंत्री ने तत्काल मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली हेतु चर्चा कर मांग का समर्थन करने आश्वस्त किया था। मुख्यमंत्री द्वारा 9 मार्च को विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा किए जाने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई व पूरे प्रदेश के कर्मचारियों ने जश्न मनाया। इस घोषणा से राज्य के लगभग 3 लाख एनपीएस कार्मिकों को लाभ मिलेगा। विदित हो कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न अभियान व मुहिम चला कर विगत 3 वर्षों से लगातार संघर्ष जारी था। अब पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से कर्मचारी उत्साहित हैं। मंत्री को आभार व्यक्त करने वालों में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष माधव साहू, संयोजक बीरबल देशमुख, उपाध्यक्ष शिवेन्द्र बहादुर साहू, सचिव विजय पटेल, उपाध्यक्ष बसंती पिंकेश्वर, महामंत्री बृजमोहन मानिकपुरी, प्रचार सचिव अविनाश साहू, महासचिव परमानंद साहू, महासचिव भूषण मंडावी, प्रचार सचिव यज्ञ कुमार देवांगन, सदस्य दिनेश कुमार नायक,कार्तिक रात्रे, रेखा देशमुख, पीलू राम साहू, झुमुकलाल चौरके, दिनेश धरमगुडे, आदि उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने डौंडीलोहारा ईकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों की लगातार सक्रियता की सराहना की।

You cannot copy content of this page