DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोड़ेला स्कूल में खास रही होली- रंगों से सजी हाथों की छाप को पिरोया एक फ्रेम में, रहेगा यादगार, बड़गांव में बच्चों ने भी दिया संदेश

बालोद। पूर्व माध्यमिक शाला गोड़ेला में शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी के नेतृत्व में बच्चों ने इस होली को यादगार बनाने के लिए इसे खासतौर से फ्रेम किया। स्कूल में जहां कोरोना काल के बाद होली उत्सव की रौनक लौटी है वहीं इस होली की यादों को संजोने इसे फ्रेम किया गया। यह आईडिया शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी का था। उन्होंने बच्चों संग होली मनाई। फिर रंग गुलाल से सजे बच्चों की हाथों की छाप को एक फ्रेम में पिरोया गया। जो इस साल की होली के रूप में यादों के रूप में सहेज कर रखा जाएगा। बता दें कि इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी नवाचार करते हुए शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी अपने स्कूल में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं। जिनके लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों व विभाग द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

बड़गांव में बच्चों ने दी प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संदेश

इसी तरह शासकीय प्राथमिक शाला बड़गाँव के बच्चों ने उत्साह के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाई। इस अवसर पर संस्था प्रमुख लोकनाथ देवांगन,राजेश यादव, कमल कांत साहू , टिकेंद्र रामटेके,नोमेश्वरी साहू मैडम द्वारा सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सावधानी पूर्वक प्राकृतिक रंगों से होली खेलने व तिलक लगाने के बाद बड़ो से आशीर्वाद लेने को कहा। स्कूल के बाद होली के दिन बच्चों ने इसी तर्ज पर अपने गांव गली में भी होली मनाई।

You cannot copy content of this page