बालोद। बालोद जिले की विधायकों की होली सादगी और उत्साह पूर्ण रही। संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद के घर के सामने अर्जुंदा में फाग का रंग जमा।

विधायक कुंवर सिंह निषाद ने खुद फाग गीत गाया। गुरुर में विधायक संगीता सिन्हा व पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने जनता और कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।

नेताओं व जनता ने उनके निवास स्थान पहुंचकर गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी।
