बजट अनुदान चर्चा में मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के पहल को विधायक संगीता सिन्हा ने सराहा, बासीन में कॉलेज खुलवाने पर गृह मंत्री को दी गई राम की संज्ञा



बालोद/ गुरुर। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने विधानसभा में बजट अनुदान की चर्चा पर अपना भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न कार्यों को बजट में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया। तो साथ ही उन्होंने विशेष रूप से सड़क व ओवरब्रिज और कॉलेज की के लिए प्रयास करने पर खुशी जाहिर की। संगीता सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का गृह ग्राम बासीन है। उनके पिता दशरथ तुल्य का एक सपना था कि उनके गांव में कॉलेज खुले और पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राम रूपी पुत्र ताम्रध्वज साहू ने उनका सपना पूरा कर दिया। अब बासीन में भी कॉलेज खुलेगा और वहां के बच्चों को दूरदराज पढ़ने के लिए जाना नहीं पड़ेगा। ऐसे विभिन्न कार्यों के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों का विधायक संगीता ने आभार जताया। जिन्हें इस बजट में शामिल किया गया है। उन्होंने अपना भाषण देते हुए कहा कि इस बजट अनुदान चर्चा में आपने मुझे बोलने का अवसर प्रदान किया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ। बजट अनुदान की चर्चा करने से पूर्व सबसे पहले मैं मंत्री का हार्दिक धन्यवाद करना चाहती हूँ, बहुत वर्षों से पाररास ओव्हर ब्रिज की मांग थी, जो बालोद राजनांदगांव मुख्य मार्ग रेल्वे क्रासिंग ओव्हर ब्रिज के लिए जो बजट में सम्मिलित किया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद । सभापति महोदय, यह वर्षों से मांग थी, भाजपा काल से हम लोग मांग करते-करते थक गये थे, उस रेल्वे क्रासिंग में एक दिन में 32 बार ट्रेन गुजरती है, उसके बाद 15 से 20 मिनट तक रेल्वे क्रासिंग बन्द रहता था, वहां पर कई लोगों की मौतें हो चुकी थी, एक्सीडेंट में मारे गये थे, वहां एम्बुलेंस खड़ा रहता था, चाहे डिलिवरी वाले खड़े रहते थे, चाहे बच्चे की तबियत खराब हो, कई मौतें वहां पर हो चुकी थी । बजट में इसे शामिल करने पर मंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूँ । सभापति महोदय, दूसरा जो सबसे इम्पाटेंड था, सेमरिया नाला पर ग्राम बोरी का पुल निर्माण । सभापति महोदय जी, ग्रामवासी इतने परेशान थे, वहां भी स्कूल का जो बस था गिर चुका था, कई बार हादसा हो चुका था। यह ऐसी मांगे थी, जो पूरा हो नहीं सकता था। पर अब हमारे गांव के लोग, बोरी गांव के लोग, होली और दीवाली एक साथ मनाये हैं । हनुमान मंदिर में पूजा करके खुशी व्यक्त किये और सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किये हैं। इसके साथ ही विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करना चाहूंगी कि जो मेरे विधान सभा क्षेत्र के बासिन में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है । इसको इसलिए विशेष रूप से रख रही हूँ कि मैं उच्च शिक्षा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ, मैं बताना चाहती हूँ कि हमारे गृह मंत्री का गृह ग्राम बासीन है….। रामायण में राजा दशरथ पिता है जिनके पुत्र राम ने उनकी आज्ञा का पालन किया, वैसे ही हमारे गृह मंत्री जी के पिताजी का एक सपना था कि बासिन में महाविद्यालय हो, उस सपने को साकार हमारे गृहमंत्री ने किया है। इसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। माननीय गृह मंत्री जी ने बजट में सड़क एवं पुल निर्माण के लिए विशेष प्राथमिकता दिया है। जैसे कि हमारे विपक्ष के साथी ने बहुत सारी बातें की। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में सड़क का काम नहीं हुआ है। मैं कहना चाहती हूं कि उन्होंने अपने 15 साल के कार्यकाल में अपने-अपने क्षेत्र में पूरा कार्य अच्छे से कर लिया है। हम बाजू के क्षेत्र में रहते थे, हमारे यहां मांग करते रहते थे लेकिन हमारी क्षेत्र की एक भी सड़क का कार्य पूरा नहीं होता था। उनके क्षेत्र में सड़कों का कार्य इतने ज्यादा अच्छे से हुआ था कि जहां नाली में जरूरत नहीं थी वहां भी सी.सी. रोड का निर्माण हुआ है। अब उस क्षेत्र में किसी प्रकार की जरूरत नहीं है और वह मांग कर रहे हैं। हम लोगों के क्षेत्र में जहां आवागमन की बिल्कुल सुविधा नहीं थी, जो रोड पूरी उखड़ चुकी थी, वह रोड का कार्य पूरा हुआ है। मंत्री जी ने हमारे क्षेत्र के लिए बहुत सी सड़कें भी दी हैं, उसके लिए मैं धन्यवाद ज्ञापित करूंगी। सड़कों के उन्नयन के लिए विशेष ध्यान दिया है। एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से जो सड़कों के उन्नयन का कार्य किया है, उसके लिए गृह मंत्री जी बहुत ही बधाई के पात्र हैं। साथ में ए.डी.बी. लोन-3 परियोजना के अंतर्गत 16 जिलों में 25 मार्ग का निर्माण जिनकी लंबाई 869 किलोमीटर की लागत 3536 करोड़ रुपये की लागत आई है, इसके लिए 2022-23 के बजट में 940 करोड़ 15 लाख 3 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। सुगम सड़क योजना के बारे में हमारे विपक्ष के साथियों ने भी तारीफ की है कि यह बहुत ही अच्छा कार्य है। मेन स्कूल से, आंगनबाड़ी से जो रोड जाती है, उसको जोड़ा गया है, उसके लिए बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। पिछली बार तो हम महिलाओं की बात करें तो हम महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। हम महिलाएं सुरक्षित तो दूर की बात थी, झलियामारी में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ जो अत्याचार हुआ था, वह सभी जानते हैं। वह ज्यादा दूरी की बात नहीं है, वह कांकेर क्षेत्र की बात है। हमारे शासनकाल में बच्चियां तो सुरक्षित हैं ही, महिलायें भी सुरक्षित हैं, नौजवान साथी भी सुरक्षित है। अभी सभी वर्ग के लोग भूपेश भैया के शासनकाल में सुरक्षित हैं। आजकल मोबाईल का जमाना है। साईबर क्राईम बहुत बढ़ रहा है। साईबर क्राईम के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में “एंटी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट” के गठन का फैसला लिया गया है। उसका मैं स्वागत करती हूं। नोटिफाईड साइबर थाने की आवश्यकता हर जिले में है। मैं मंत्री से यही कहना चाहती हूं वह सभी जिले में इसकी स्थापना करें। सभापति से कहा कि, मेरे क्षेत्र की सिर्फ दो मांगे हैं- तरौद-मनौद-घुमका मार्ग और बोहारडीह से ठेकवाडीह मार्ग। सिर्फ दो रोड बची हैं मैं चाहती हूं कि अगर मंत्री इसमें हां कर दें तो हम बहुत आभारी रहेंगे।

You cannot copy content of this page