DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा लंबित महंगाई भत्ते एवं 7 वें वेतनमान के दर पर गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर 7 मार्च को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेगा ज्ञापन… 11 मार्च को राजधानी में होगा धरना प्रदर्शन

बालोद— महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि लंबित 14% महगाई भत्ता एवं 7 वें वेतनमान के दर पर गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर 7 मार्च को सभी जिला मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालय में जिला कलेक्टर एवं समस्त तहसीलदार के माध्यम से शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगो को पूरा करने का आग्रह किया जावेगा।आगामी बजट सत्र में मांगो पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में 11 मार्च को राजधानी रायपुर में महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा! महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रालय, संचालनालय सहित समस्त कार्यालयीन कर्मचारियों-अधिकारियों एवं शिक्षकों का संयुक्त फोरम है।
महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा ने केंद्र के समान 31% महगाई भत्ता देने की मांग राज्य सरकार से किया है! वर्तमान में 17% डी ए राज्य सरकार प्रदान कर रही है।लेकिन 3 सालों से राज्य सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने में टाल मटोल कर रही है।वहीं मध्यप्रदेश में भी 31% महंगाई भत्ते की घोषणा की गई है.. जिससे छत्तीसगढ़ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी बढती महंगाई पर महंगाई भत्ते की समस्त लंबित किस्तों को जारी करने की मांग की है। जिले में मोर्चा द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार सभी घटक संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य एक साथ 3 बजे जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। मोर्चा ने उक्त कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति की अपील की है।।

You cannot copy content of this page