DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुस्ती करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्ती की तैयारी में युवा कांग्रेस,पद से होंगे निष्काषित, नई टीम बनेगी

बालोद। बालोद जिला युवा कांग्रेस की अति आवयश्क बैठक बालोद जिला युवा काँग्रेस के अध्यक्ष प्रशान्त बोकड़े के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में आहूत की गई। इस जिला स्तरीय मीटिंग में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दुर्ग संभाग प्रभारी सूबोध हरितवाल,डिजिटल मेम्बशिप के प्रभारी महमूद अली ,सुनील आहुजा प्रदेश सचिव, राजिक सोलंकी प्रदेश सचिव बालोद कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अनिल यादव, सुमित राजा राजपूत का आगमन बालोद में हुआ। जिसमे दुर्ग संभाग के प्रभारी सुबोध हारितवाल ने छतीशगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी जी के निर्देशानुसार उन्होंने अपने भाषण में यह कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य अजेंडा में
यह कहा कि डिजिटल मेम्बरशिप के ज़रिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है और एक बूथ दस यूथ को जोडने का कार्य बहुत तेजी गति से कार्य करना है। और युवक कांग्रेस में नही आने वाले पदाधिकारियों को निष्कासित करने का किया जाना है और अधिक से अधिक मेंबरशिप करने को कहा गया।

आज के इस जिला स्तरीय मीटिंग में बालोद विधानसभा के अध्यक्ष विनोद टावरी,शहर अध्यक्ष साजन पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष संदीप साहू,जिला उपाध्यक्ष दानेश्वर साहू,जिला महासचिव अदित्य दुबे गुंडरदेही विधानसभा अध्यक्ष लोगन सर्वा, जिला उपाध्यक्ष मनीष सेन, लोहरा अध्यक्ष हरीश साहू, उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहू, सानू पाल, गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी,अर्जुन्दा ब्लॉक अध्यक्ष अनुभव शर्मा, देवरी अध्यक्ष दीपक सिन्हा,पीएम सुहैल दल्ली अध्यक्ष ब्लॉक,सुभम गावड़े डौंडी सहर अध्यक्ष, गजेंद्र ठाकुर डौंडी ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सलमान,पवन, मनीष सेन, डोमेन्द्र चुंरकर,सुदामा शर्मा, पारितो हंसपाल,रवि तिवारी, नरेंद्र देशलहरा, अवधेशा सिंह, दीपिका देशलहरे, प्रवेश जैन, डोमेन्द्र पाटिल, कमलेश टाक, आदिबभगत, भावेश शर्मा, गुलशन चन्दकार, राजू चौधरी,सुभम गुप्ता आदि सभी युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे। आखरी कड़ी में बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने स्पष्ट यह कह दिया अपने भाषण में जो युवा कांग्रेस संगठन में काम नही करेगा, उसे पार्टी से पदमुक्त करते हुए नई लोगो को पार्टी में जगह दिया जाएगा। इधर रेस्ट हाउस बालोद में मीडिया को संबोधित करते पदाधिकारियों का कहना है कि 25 हजार डिजिटल सदस्य का लक्ष्य बालोद जिला यूथ कांग्रेस को दिया गया है। यहां यूथ कांग्रेस अच्छा काम कर रही छग में इसका नाम है। यहां से अपेक्षा भी ज्यादा है। वहीं निष्क्रिय लोगों को पार्टी से पदमुक्ति की जाएगी, सक्रिय को जोड़ेंगे। टीम में फेरबदल होगा।
यूथ व सरकार को मजबूत करने संगठन के कार्यों को जनता तक पहुंचाने एक यूथ 10 बूथ का अभियान चलेगा। बैठक में विगत एक माह के कार्यों की समीक्षा की गई। जिन्हें पद मुक्त किया जा रहा है उसके पीछे ये भी उद्देश्य है कि दूसरों योग्य के लिए रास्ता बने।
इस सदस्यता अभियान के दौरान युवा पंचायतों में जाएंगे। सरकार की योजना बताएंगे। उनकी समस्या भी जानेंगे। जनता से जुड़ने की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। यूथ कांग्रेस की मंशा है कि राहुल गांधी जी फिर से कमान संभाले। तो वहीं विपक्ष
भाजपा को लेकर कहा गया कि वह छग में 14 सीट में सिमटी है। अगली बार 14 सीट भी बचा ले तो बहुत है। भाजपा को सत्ता की मलाई खाने की आदत थी।। आज विपक्ष लड़ता है धर्मान्तरण पर, हिन्दू मुस्लिम की बात पर, श्री राम के नाम से वोट बटोरते हैं। भाजपा मुद्दा व नेतृत्व विहीन हो चुकी है।

You cannot copy content of this page