40 साल से इस रूट पर चलती है बस लेकिन किसी ने नहीं की थी पहल, स्वर्गीय पिता की याद में बेटा बनवा रहा गांव वालों के लिए यात्री प्रतीक्षालय



राजेश सिन्हा

बालोद अपने समाज सेवी कार्यो के लिए जाने जाने वाले ग्राम सिर्राभांठा के रहने वाले राजेश सिन्हा ग्रामीणों के हित में एक और नेक काम करने जा रहे हैं और यह है गांव में यात्री प्रतिक्षालय बनवाने का। गांव और पड़ोसी गांव हल्दी की सीमा पर वे स्वयं के खर्चे पर यात्री प्रतीक्षालय बनाएंगे। जिसके लिए भूमि पूजन कार्य किया गया। बता दें कि सिकोसा हल्दी बेलौदी मार्ग पर गांव स्थित है। इस रूट पर लगभग 40 साल से यात्री बसें चल रही है। लेकिन आज तक यहां यात्री प्रतीक्षालय नहीं बना। बचपन से ही इस समस्या को राजेश सिन्हा देखता रहा है। उनकी सोच थी कि कभी वे बड़े होंगे तो गांव के लिए कुछ अच्छा सा काम करेंगे और इस सोच के साथ वे जब अपनी मेहनत के बलबूते आर्थिक रूप से सक्षम हुए तो धीरे-धीरे गांव के विकास में एक-एक करके कार्यों को कर रहे हैं। और इसी क्रम में उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय बनाने की सोची थी। अपने स्वर्गीय पिता शिवनंदन सिन्हा की याद में प्रतीक्षालय बनवा रहे हैं। इस काम में उनके भाई खिलावन सिन्हा का भी योगदान है। जो कि गांव में ही रहते हैं। राजेश सिन्हा मुंबई में रह कर ठेकेदारी का कार्य करते हैं। इसलिए गांव में उनके भाई के देखरेख में ही उक्त कार्य होगा। राजेश सिन्हा ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख की लागत से उक्त यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा। उक्त जगह जहां पर निर्माण हो रहा है उसका आवंटन हल्दी पंचायत द्वारा की गई है। हल्दी और सिर्राभांठा दोनों गांव की सीमा पर बनाया जा रहा है। ताकि इसका लाभ दोनों गांव के लोगों को मिले। 40 साल से इस रूट पर बसें चल रही है लेकिन आज तक प्रतीक्षालय नहीं बना है। गर्मी हो या बरसात हो लोग नीम के पेड़ के नीचे बसों का इंतजार करते या बैठे रहते हैं लेकिन अब उन्हें सर्व सुविधा युक्त यात्री प्रतिक्षालय का लाभ मिलेगा। बता दे कि राजेश सिन्हा गांव में शीतला मंदिर के बाउंड्री वाल के साथ स्कूल में सांस्कृतिक कला मंच के लिए भी अपना योगदान दे रहे हैं। साल 2022 में उन्होंने गांव के लिए तीन-तीन विकास कार्यों को अपने खर्च पर करवाने की योजना बनाई थी। जिस पर वे जुटे हुए हैं। यात्री प्रतीक्षालय बन जाने से लोगों को काफी फायदा होगा। क्योंकि इस मार्ग में नई सड़क भी बन चुकी है। लगभग 40 साल पहले जब यहां कच्ची सड़क थी तब से इस मार्ग पर बस चल रही है। अब यात्री प्रतीक्षालय होने से लोगों को परेशानी नहीं होगी।

जनप्रतिनिधियों व गांव के बुजुर्गों की मौजूदगी में हुआ भूमिपूजन

ग्राम सिर्राभाठा में ग्राम पंचायत हल्दी वार्ड क्रमांक 1 दुर्गा मंदिर के पास बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय का भूमि पूजन हुआ। इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सरपंच यादराम सिन्हा, जनपद सदस्य गुंडरदेही वेद कुमारी गजेंद्र, सरपंच ग्राम पंचायत हल्दी खोमेश्वर दामले, जोन अध्यक्ष अनिल कटहरे, खिलावन सिन्हा, युगल किशोर सिन्हा, रूपचंद जैन मीडिया सचिव संयुक्त सचिव, पिछड़ा वर्ग विभाग, उमेश निषाद एवं संयुक्त महामंत्री नेतराम सिन्हा बलराम सिन्हा पंच एवं जय हनुमान मित्र मंडल के सदस्य कोमल यादव, धनेश्वर धनकर, ईश्वरी धनकर, अशोक धनकर
,अमृतानंद सिन्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,संयुक्त सचिव पिछड़ा वर्ग उमेश निषाद एवं संयुक्त महामंत्री नेतराम सिन्हा उपस्थित रहे। समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा का इस पहल के लिए समस्त ग्रामवासी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

One thought on “40 साल से इस रूट पर चलती है बस लेकिन किसी ने नहीं की थी पहल, स्वर्गीय पिता की याद में बेटा बनवा रहा गांव वालों के लिए यात्री प्रतीक्षालय”

Comments are closed.

You cannot copy content of this page