देवरीबंगला। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम भन्डेरा पहुंचकर किसानों एवं ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।इस दौरान भन्डेरा की सरपंच एवं ग्रामीणों की बहुत पुरानी मांग शासकीय हाईस्कूल भन्डेरा का हायरसेकंडरी में उन्नयन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2019 में की गई घोषणा के बाद भी आज पर्यन्त तक पूरा ना होना दुर्भाग्यजनक है।शासन प्रशासन को इस ओर गंभीरता से सोंचना चाहिए।यह बच्चों के भविष्य का सवाल है।यहां के बच्चो को पढ़ाई हेतु दूसरे ग्राम जाना पड़ रहा है कुछ बच्चे दूसरे ग्राम ना जा सकने के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ रहे है।जिससे ग्रामीणजनों में काफी आक्रोश है। अभिषेक शुक्ला ने कहा वे पंचायत पदाधिकारियो एवं ग्रामीणजनों की मांग पर इस मामले में शिक्षा मंत्री से चर्चा कर हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन कराने हर सम्भव प्रयास करेंगे। श्री शुक्ला ने अपने जनसम्पर्क दौरान भन्डेरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान प्रमुख रूप से सरपंच श्रीमती खोमिन ढाले ,रमेश साहू,केदार देवांगन ,खेदू जायसवाल,भुवन लाल साहू,मुंशी राम गावरे,मेहतरू राम धनकर,दीपक ढाले,अग्घन धनकर,कुलेश्वर यादव ,तुलसी राम रात्रे नोखे राम चतुर्वेदी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल ना होना दुर्भाग्यपूर्ण- अभिषेक शुक्ला
