DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवाचारी शिक्षिका पुष्पा चौधरी का हुआ सम्मान, कोरोना काल में शिक्षा के साथ सेवा के क्षेत्र में भी की है बेहतर काम

बालोद। बाबा हरदेवलाल मंदिर युवा मंदिर समिति, खेल संगठन क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में विवेकानंद जयंती पर ग्राम टिकरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवाचारी शिक्षिका के रूप में अपनी पहचान बना चुकी पुष्पा चौधरी का सम्मान किया गया। उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। पुष्पा चौधरी के द्वारा कोरोनाकाल में जब सारे स्कूल बंद थे तब अपने किराए के मकान में छत के ऊपर क्लास लगाया गया। जिसमें सभी बच्चों के द्वारा कौशल विकास एवं शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्रियाकलापों का संचालन किया गया। जिसमें सभी स्कूल में चाहे निजी हो चाहे शासकीय हो सभी बच्चे यहां पढ़ने के लिए आते थे एवं अपने कौशल का विकास करने के उद्देश्य से यहां उपस्थित होकर पढ़ाई किए। उनके द्वारा शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी कार्य किया गया जिसके तहत कोरोनाकाल में मास्क वितरण का कार्य किया गया। टिकाकरण के लिए जागरूकता एवं क्वॉरेंटाइन सेंटर में ड्यूटी करते हुए उन्होंने एक नवाचारी शिक्षिका के रूप में जिला से सम्मानित भी हो चुकी है। सीजी पोर्टल में हमारे नायक के रूप में जिला को गौरवान्वित भी की है। सभी युवक की प्रेरणाश्रोत एवं बच्चों के प्रिय शिक्षिका के रूप और महिलाओं को महिलाशशक्ति करण का पाठ पढ़ाने वाली आज भी कोरोनावायरस के संबंध में बच्चों को स्कूल में जागरूकता का कार्य कर रही है। स्कूल में बच्चों के साथ खेल -खेल में शिक्षा दे रही है। बच्चों को नवाचारी गतिविधि शिक्षा के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रखने का प्रयास किया कार्यक्रम में चंद्रहास साहू युवा सामाजिक कार्यकर्ता कविता गेन्ड्रे, सामाजिक कार्यकर्ता, टिकरी के उपसरपंच अशोक मंडाले, किसान नेता रोमन सोनकर, युवा नेतृत्व पंकज चौधरी, कार्यक्रम के निदेशक कौशल गजेंन्द्र, मुख्य प्रबंधन वामन साहू, निखिल जोशी खेमराज साहू,रेखराज साहू विशेष सहयोग मुख्यरूप से बाबा हरदेव लाल मंदिर युवा मंदिर समिति, खेल संगठन क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ ।

You cannot copy content of this page