DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- बालोद जिले के इस ब्लॉक में बंद रहेंगे आंगनबाड़ी और स्कूल, बढ़ा कोरोना ग्राफ, अन्य ब्लॉक के लोगों को भी अब ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

पन्ने जूम करके पढ़े

बालोद। बालोद जिला जो कोरोना के नियंत्रण के मामले में पहले अव्वल दर्जे पर था। अब धीरे-धीरे लोगों की लापरवाही के चलते फिर से कोरोना का ग्राफ बढ़ते क्रम पर है। और डौंडी ब्लाक में इतने केस बढ़ते जा रहे हैं कि वहां जिला प्रशासन को आदेश जारी कर नाइट कर्फ्यू लगाना पड़ रहा है। तो साथ ही वहां के आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों को भी बंद करने को लेकर आदेश जारी हो चुका है। कलेक्टर द्वारा नया आदेश जारी करके डौंडी ब्लाक के लिए विशेष दिशा निर्देश प्रसारित किए गए हैं। इस ब्लॉक में कोरोना के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए वहां पाबंदियां बढ़ाई जा रही है। तो वही अन्य ब्लॉक के लोगों को भी अब सचेत रहने की जरूरत है। ताकि कोरोना के संकट से निपटा जा सके।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page