DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवरंगपुर से बालोद-धमतरी के रास्ते खपता है गांजा, जगतरा में 5 तस्कर पकड़ाए, 1 फरार, 1 क्विंटल गांजा बरामद

आरोपीगण कोरापुर, नवरंगपुर (उडीसा) से महाराष्ट्र की ओर करते है गांजा की तस्करी

आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 क्विंटल 27.560 कि0ग्रा0 सहित टाटा वेंचर वाहन, कुल रकम 1575600 रू (पन्द्रह लाख पचहत्तर हजार छः सौ रूपये )की गई जप्ती

बालोद/गुरुर। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते के मार्गदर्शन में अवैध वस्तुओ के परिवहन के रोकथाम हेतु जिले में संदिग्ध व्यक्तियो एवं वाहनो की चेकिंग हेतु निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी पुरूर शिशिर कुमार पाण्डे के हमराह स्टाफ जगतरा मंदिर के पास वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान पुरूर की ओर से आने वाले एक सफेद रंग के टाटा वेंचर कार सीजी 13 सी 9263 को रोककर वाहन में सवार 05 व्यक्तियो को पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने पर वाहन की चेकिंग की गई। जिस पर वाहन के अंदर पीछे सीट पर सफेद रंग के प्लास्टिक बोरा रखा दिखाई देेने पर संदेही व्यक्तियो से बारिकी से पुछताछ करने पर अपना नाम 01.मनोज मोहुरिया पिता स्व0 भीम मोहूरिया उम्र 35 वर्ष सा0 ग्राम मुडागुडा थाना वीरसिंग पुर जिला कोरापुट उडीसा 02.संजीत माहलदार पिता स्व0 सचिन माहलदार उम्र 37 वर्ष सा0 पट्टाहाडी थाना बोरीगुआ जिला कोरापुट उडीसा 03.परिमल मंडल पिता खोखन मंडल उम्र 30 वर्ष सा0 उमरकोट जिला नवरंगपुर उडीसा 04. प्रणव कुमार मंडल पिता स्व0 देवकुमार मंडल उम्र्र 35 वर्ष सा0 उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उडीसा 05.प्रतिक भारद्वाज पिता स्व0 राजेन्द्र भारद्वाज उम्र 32 वर्ष सा0 समता कालोनी श्याम मंदिर के पास रायपुर थाना अजाद चौक जिला रायपुर छ0ग0 बताये तथा वाहन अंदर रखे प्लास्टिक के बोरियो को चेक करने पर खाकी व सफेद रंग के टेप से लपेट कर रखे 24 पैकेट को देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया जाने पर पांचो व्यक्तियो से पुनः पुछताछ करने पर उक्त गांजा को नवरंगपुर कालाहाडी, कोरापुट उडीसा से नगरी सिवाहा धमतरी होते कांकेर के रास्ते गढचिरोली महाराष्ट्र बिक्री करने ले जाने बताये एवं एक अन्य व्यक्ति समरजीत मंडल जो अन्य वाहन क्रमांक ओ0आर 24 जी 6801 स्वीफ्ट डिजायर में वाचर का काम करते हुये आगे आगे चलना बताने तथा चेंकिग को देखकर भाग जाना बताने पर पांचो आरोपीयो से विधिवत् कार्यवाही करते हुये गवाहो के समक्ष 01 क्विटल 27.560 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ गाजा एवं परिवहन के लिए प्रयुक्त टाटा वेंचर वाहन क्रमांक सीजी 13 सी 9263 कीमती करीब 300000/रू कुल जुमला 1575600 रू को जप्त कर अपराध धारा- 20(ख) छक्च्ै ।ब्ज् का पाया जाने पर विधिवत् पांचो आरोपीयो को गिर0 कर अपराध विवेचना में लिया गया । तथा न्यायालय के समक्ष ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी थाना प्रभारी गुरूर,उप निरीक्षक शिशिर पाण्डे, उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, एवं प्र0आर0 विश्वजीत आर0 लिखन साहू, संदीप यादव, गुणेश यादव, छोटु सोनकर, डोमेन्द्र रावटे, नारायण मिश्रा, लोकेश कडियाम की विशेष भूमिका रही।

You cannot copy content of this page